scriptMeerut: शादी में मकान देने का किया था वादा, पंचायत में नहीं बनी बात तो भाई ने बहन के ससुर को मारी गोली | man shot his sister's father in law | Patrika News
मेरठ

Meerut: शादी में मकान देने का किया था वादा, पंचायत में नहीं बनी बात तो भाई ने बहन के ससुर को मारी गोली

Highlights:
-नवदंपति का विवाद सुलझाने को हो रही थी पंचायत -गंभीर हालत में अस्पताल में कराया भर्ती -आरोपी मौके से हुआ फरार

मेरठJun 27, 2020 / 03:43 pm

Rahul Chauhan

मेरठ। पंचायत में मकान के विवाद पर बात नहीं बनी तो भाई ने बहन के ससुर को गोली मार दी। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। दरअसल, लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र के श्यामनगर निवासी वसीम और अंजुम का निकाह ढाई माह पहले हुआ था। लड़की पक्ष का कहना है कि दहेज में सामान की जगह मकान देने की बात तय हुई थी लेकिन लड़की पक्ष मकान नहीं दे सका।
यह भी पढ़ें

दिन निकलते ही पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से दो बदमाश घायल

आरोप है कि वसीम लगातार मकान देने का दबाव बना रहा था। विवाद बढ़ा तो आठ दिन पहले अंजुम मायके आ गई। शुक्रवार को दोनों पक्षों में समझौते के लिए घर पर पंचायत चल रही थी। इसी दौरान अंजुम के भाई बिलाल व उमर की लड़का पक्ष के लोगों से कहासुनी हो गई। दोनों ओर से मारपीट हुई तो बिलाल ने तमंचा निकालकर वसीम के पिता सलीम के सीने में गोली मार दी। पंचायत में भगदड़ मच गई। बिलाल तमंचा छोड़कर फरार हो गया।
यह भी पढ़ें

दुल्हन ने ससुराल आने के लिए मांगे 15 लाख रुपये, जानिए क्या है पूरा मामला

थाना प्रभारी प्रशांत कपिल का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जैसे ही बिलाल ने सलीम को गोली मारी, वह लहूलुहान होकर पीछे की ओर गिर गए। लोग बिलाल को पकड़ने दौड़े तो उसने गोली मारने की धमकी दी। इस पर सब पीछे हट गए और आरोपित भाग गया। उसकी स्कूटी वहीं रह गई। इसके बाद लोगों ने ससुराल पक्ष के लोगों की पिटाई की। पुलिस ने उनको छुड़ाया।एसओ लिसाडी गेट प्रशांत कपिल ने बताया कि पंचायत में दो पक्षों में विवाद पर गोली मारेने की जानकारी पुलिस को लगी थी। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो