नोएडा। कहते हैं सात फेरे लेने से युवक-युवती सात जन्मों के बंधन में बंध जाते हैं। लेकिन, कई ऐसे मामले भी सामने आते हैं, जिनमें दहजेलोभी लोग नवविवाहिता पर खूब अत्याचार करते हैं। इस बीच एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें पत्नी ने ससुराल आने के लिए अपने पति से 15 लाख रुपये की मांग कर दी। वहीं पैसे न देने पर ससुराल न आने तक की धमकी दे डाली। जिसके बाद पीड़ित पति द्वारा पुलिस में तहरीर देकर मदद की गुहार लगाई गई है।