पीड़िता को एक सप्ताह तक किराए के घर में रखा
इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि 14 साल की लड़की एक प्राइवेट बस से स्कूल जाती थी। जब लड़की एक सप्ताह तक अपने घर नहीं लौटी तो परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू तो पता चला कि आनंद नाम का आरोपी छात्रा को बेंगलुरु के येलहंका इलाके में एक किराए के मकान में ले गया था। वहां पर आरोपी ने लड़की का ब्रेनवॉश करके उसका शोषण किया।
मालदीव छोड़िए बनाइए लक्षद्वीप जाने का प्लान, ट्रेन और विमान के किराए की पूरी लिस्ट यहां देखिए
#BoycottMaldives: मालदीव में कभी था हिंदु राजाओं का शासन, फिर कैसे बन गया इस्लामिक देश?
पॉक्सो केस में पहले भी जेल जा चुका है आरोपी पुलिस की टीम ने घर पर छापा मारकर लड़की को छुड़ाया। जांच पड़ताल करने पर पता चला कि आरोपी पहले भी जेल की हवा खा चुका है। आरोपी को साल 2021 में बयादरहल्ली पुलिस स्टेशन की सीमा से रिपोर्ट किए गए एक पॉक्सो मामले में जेल में बंद था। आरोपी पिछले साल जेल से रिहा हुआ है। जेल से बाहर आते ही आरोपी ने फिर एक घटना को दे दिया।