16 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NCB ने भारती सिंह के पति हर्ष को भी किया गिरफ्तार, आज कोर्ट में होगी पेशी

सुबह दस बजे कॉमेडियन भारती सिंह की एनडीपीएस कोर्ट में होगी पेशी। हर्ष लिम्बाचिया भी पूछताछ के बाद गिरफ्तार।
less than 1 minute read
Google source verification
bharti-hash

सुबह दस बजे कॉमेडियन भारती सिंह की एनडीपीएस कोर्ट में होगी पेशी।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर और मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह के पति हर्ष लिम्बाचिया को भी रात भर ड्रग्स मामले में पूछताछ के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरों ने (NCB) ने गिरफ्तार कर लिया है। भारती सिंह को इस मामले में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था। बता दें कि कल NCB ने भारती सिंह के प्रोडक्शन ऑफिस और घर पर छापा मारा था। एनसीबी ने दोनों जगहों से 86.5 ग्राम गांजा बरामद किया। खास बात यह है कि भारती और हर्ष ने गांजा का सेवन करना स्वीकार कर लिया। इस मामले में शुक्रवार को दिन में पूछताछ के बाद पहले भारती को और फिर बीती रात भर पूछताछ के बाद उनके पति हर्ष को भी एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक आज दोनों का एनसीबी पहले मेडिकल टेस्ट कराएगी। उसके बाद दोनों को एनडीपीएस कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस बात की संभावना ज्यादा है कि अदालत दोनों को एनसीबी की हिरासत में भेज दे।

बड़ी खबरें

View All

क्राइम

ट्रेंडिंग