scriptNIA कर्मचारी चोरी के 1.5 करोड़ रुपए के नकली नोटों समेत गिरफ्तार | NIA employee arrested for stealing Rs 1.5 crore fake notes | Patrika News
क्राइम

NIA कर्मचारी चोरी के 1.5 करोड़ रुपए के नकली नोटों समेत गिरफ्तार

मालखाने में रखे नोट चोरी किए
हरियाणा के गुरुग्राम से बरामद हुए थे नोट
एक आरोपी ने गर्लफ्रेंड के घर छिपाए थे नकली नोट

नई दिल्लीSep 04, 2019 / 09:07 pm

Navyavesh Navrahi

rupee.png

today horoscope

एनआईए से संबंधित एक अनोखा मामला सामने आया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) का एक कॉन्स्टेबल चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि एनआईए कॉन्स्टेबल को 1.5 करोड़ रुपए के नकली नोटों की चोरी की है। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
बता दें, हाल ही में इन नकली नोटों को हरियाणा के गुरुग्राम से छापेमारी के दौरान बरामद किया गया था। इन नोटों को एनआईए कार्यालय के स्ट्रॉन्ग रूम (मालखाने) में रखा गया था।
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, UAPA के तहत मसूद अजहर, दाऊद और हाफिज सईद आतंकी घोषित

रिपोर्ट के अनुसार- NIA जैसी संस्था में चोरी होने से संस्था पर सवालिया निशान खड़े होते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि चोरी करने वाले शख्स ने ऐसी जगह से पैसा निकाला जहां चोरी करने के बारे में कोई सोच भी नहीं सकता है।
कुमारी शैलजा बनी हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, अशोक तंवर की हुई छुट्टी

कहा जा रहा है कि एक आरोपी ने अपनी गर्लफ्रैंड के घर में डेढ़ करोड़ के नकली नोट छिपाए थे।। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने ये पैसा बरामद कर लिया है। रिपोर्ट के अनुसार- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज करके मामले की छानबीन की। जांच के दौरान पैसा बरामद कर लिया गया। साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। सभी आरोपी जेल में हैं। सभी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Home / Crime / NIA कर्मचारी चोरी के 1.5 करोड़ रुपए के नकली नोटों समेत गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो