बता दें कि कुमारी शैलजा गांधी परिवार की बहुत करीबी मानी जाती हैं। उनकी गिनती कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के करीबी नेताओं में होती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शैलजा को हरियाणा में पार्टी का चेहरा बनाने के पीछे दलित राजनीति है। दरअसल, कुमारी शैलजा दलित है और हरियाणा में लगभग 19 फीसदी दलित मतदाता रहते हैं। कांग्रेस ने दलित मतदाताओं को लुभाने के लिए इसी समुदाय से आने वाले अशोक तंवर को हटाकर कुमार शैलजा को राज्य की कमान सौंपी है।