scriptराम रहीम का राइट हैंड दिलावर गिरफ्तार, अब पुलिस के हत्थे चढ़ेगी हनीप्रीत! | Ram Rahims right hand Dilawar insan arrested | Patrika News
क्राइम

राम रहीम का राइट हैंड दिलावर गिरफ्तार, अब पुलिस के हत्थे चढ़ेगी हनीप्रीत!

एसआईटी ने हरियाणा के सोनीपत दिलावर इंसा को दबोचा है। हनीप्रीत के बाद दिलावर ही राम रहीम का सबसे बड़ा राजदार है।

Sep 15, 2017 / 11:02 am

Chandra Prakash

Dilawar insan

Dilawar insan

नई दिल्ली। बलात्कारी राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत की तलाश में भटक रही एसआईटी टीम को उस वक्त एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब उसने दिलावर इंसा को गिरफ्तार कर लिया। एसआईटी ने दिलावर को हरियाणा के सोनीपत से दबोचा है। हनीप्रीत के बाद दिलावर ही राम रहीम का सबसे बड़ा राजदार है।
Dilawar insan
हनीप्रीत के संपर्क में था दिलावर
खबर है कि हनीप्रीत अभी भी दिलावर के लगातार संपर्क में है। दिलावर की गिरफ्तारी से पुलिस को हनीप्रीत के बारे में अहम जानकारी मिलेगी। इसके अलावा हनीप्रीत कहां छिपी हुई है यह राज दिलावर को पता होने की उम्मीद है। दिलावर के खिलाफ पुलिस ने लुक आउट नोटिस भी जारी किया था।
हनीप्रीत का वाट्सऐप नंबर हुआ वायरल, जानिए डीपी में लगा रखी है किसकी तस्वीर

Dilawar insan
पंचकूला हिंसा का मास्टरमाइंड
पुलिस के मुताबिक जब कोर्ट ने राम रहीम को दोषी ठहराया उसके बाद पंचकूला में भड़की हिंसा का मास्टरमाइंड दिलावर ही है। दिलावर हिंसा की आड़ में राम रहीम को भगाने की साजिश में भी था लेकिन पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की वजह से उसको सफलता नहीं मिली। पुलिस ने दिलावर पर देशद्रोह, हिंसा भड़काने और राम रहीम को पुलिस हिरासत से भगाने की साजिश का केस दर्ज किया है।
कनाडा में अय्याशी करने की तैयारी में था राम रहीम, खरीदने वाला था प्राइवेट जेट और एयरपोर्ट


राम रहीम की फिल्मों में करता था एक्टिंग
राम रहीम की फिल्मों में भी दिलावर इंसा एक्टिंग करता था। डेरा के सूत्र बताते हैं कि जब हनीप्रीत डेरा में नहीं होती थी तो राम रहीम तक किसी संदेश को पहुंचाने के लिए दिलावर ही एक जरिया था। दिलावर डेरे का प्रवक्ता भी था।
 Honeypreet
दिलावर खोलेगा हनीप्रीत के राज
बता दें कि राम रहीम के जेल जाने के बाद से ही पुलिस को हनीप्रीत की तलाश है। पुलिस की कई टीमें देश भर में हनीप्रीत को खोज रही हैं। कई बार खबर मिली की हनीप्रीत राजस्थान में है और नेपाल भागने की फिराक में है, लेकिन पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। अब दिलावर की गिफ्तारी से राम रहीम और हनीप्रीत के राज तो खुलेंगे ही इसके साथ ही हनीप्रीत की गिरफ्तारी में भी सहायता मिलने की उम्मीद है।

Home / Crime / राम रहीम का राइट हैंड दिलावर गिरफ्तार, अब पुलिस के हत्थे चढ़ेगी हनीप्रीत!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो