scriptखुलेआम हुई रेव पार्टी, नशे में धुत्त मिली विदेशी लड़कियां, देखें Pics | Rave Party organized in Pushkar, Police raid | Patrika News
क्राइम

खुलेआम हुई रेव पार्टी, नशे में धुत्त मिली विदेशी लड़कियां, देखें Pics

पुष्कर में हुई रेव पार्टी में देशी और विदेशी पर्यटकों ने अश्लीलता की हदें पार कर दी

Sep 29, 2016 / 11:27 am

सुनील शर्मा

pushkar rave party

pushkar rave party

अजमेर। धार्मिक नगरी पुष्कर बुधवार को एकबार फिर शर्मसार हो गई। एक फार्म हाउस में खुलेआम रेव पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें देशी और विदेशी पर्यटकों ने अश्लीलता की हदें पार कर दी। कई पर्यटक अधो वस्त्र में घंटों थिरकते नजर आए।

सूचना पर सहायक पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) मोनिका सेन व क्लॉक टावर थानाप्रभारी रमेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने पुष्कर नाला क्षेत्र में स्थित फार्म हाउस पर कार्रवाई की। पुलिस की कार्रवाई शुरू होते ही कई पर्यटक दुपहिया वाहन लेकर फरार हो गए। हत्थे चढ़े कुछ पर्यटकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस को फार्म हाउस से नशीले पदार्थ और शराब के नमूने मिले हैं। बताया जा रहा है कि केवल 500 रुपए में गेस्ट्स को एंट्री दी जा रही थी।



पुलिस कार्रवाई के बाद इस फॉर्म हाउस के मालिक पूर्व कांग्रेसी कॉरपोरेटर बाबूलाल दग्दी ने कहा कि उन्होंने 3 साल से देवड़ा गांव निवासी जगदीश उबाना को इसे कॉन्ट्रैक्ट पर दे रखा है। रिजॉर्ट का संचालन वही करता है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान डीजे ऑपरेटर और पार्टी में शामिल एक रेस्टोरेंट संचालक को अरेस्ट किया है।



पहले भी हुआ शर्मसार
वर्ष-2004-05 में पुष्कर मेले के आसपास इजरायली दल ने पुष्कर का भ्रमण किया था। पुष्कर के निकट एक रिसोर्ट में पार्टी आयोजित की गई थी। इसमें तत्कालीन जिला कलक्टर अश्विनी भगत और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हुए थे।



इजराइली महिलाओं ने नृत्य प्रस्तुत किया। धार्मिक नगरी में अश्लील नृत्य का मुद्दा राज्य सरकार तक पहुंचा तो हलचल मच गई। मुख्यमंत्री को तत्कालीन कलक्टर व पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक को हटाना पड़ा था।

Home / Crime / खुलेआम हुई रेव पार्टी, नशे में धुत्त मिली विदेशी लड़कियां, देखें Pics

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो