
sushil kumar
नई दिल्ली। सागर धनखड़ हत्याकांड (Sagar Dhankhar Murder Case) का मुख्य आरोपी सुशील कुमार (Sushil Kumar) तिहाड़ जेल में भी ऐश की जिंदगी बिता चाहता है। ओलंपिक पदक विजेता और अंतर्राष्ट्रीय पहलवान सुशील पहलवान ने प्रोटीन डाइट और फूड सप्लिमेंट के बाद अब जेल प्रबंधन से टीवी (TV) की मांग की है। इसके बारे में सुशील कुमार ने जेल प्रशासन को पत्र लिखा है।
जेल में हो रहा है बोर
तिहाड़ जेल प्रबंधन को लिखे खत में पहलवान सुशील कुमार ने कहा है कि वो अपनी सेल में बोर हो रहा है। देश-दुनिया की खबरों को जानने के लिए उसे एक टेलीविजन की जरूरत है। उसने लिखा है कि वो खासतौर पर कुश्ती के बारे में हर जानकारी चाहता है।
टीवी के लिए पत्र
सुशील कुमार ने पत्र में लिखा है कि वह पहलवान है। पहलवानी उसका खेल होने के साथ ही शौक भी है। वह टीवी के जरिए दुनिया में पहलवानी के टूर्नामेंट देखना चाहता है। सुशील ने यह पत्र शुक्रवार को लिखा था। हालांकि जेल प्रशासन ने इस पर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है।
सुशील पर हत्या, गैर-इरादतन हत्या और अपहरण का आरोप
आपको बता दें कि दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में चार मई की रात दिल्ली सुशील और उसके साथियों ने कथित तौर पर एक फ्लैट से 23 वर्षीय पहलवान सागर राणा और उसके दोस्तों का अपहरण कर लिया था। इसके बार छत्रसाल स्टेडियम में ले जाकर उनकी बेरहमी से पिटाई की थी। इसमें सागर बुरी तरह घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। सुशील पर हत्या, गैर-इरादतन हत्या और अपहरण का आरोप है।
Updated on:
4 Jul 2021, 3:32 PM IST
Published on:
4 Jul 2021, 3:09 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.