scriptपशु चराने को लेकर चले लाठी-फरसा, एक की मौत, एक दर्जन घायल | Patrika News
क्राइम

पशु चराने को लेकर चले लाठी-फरसा, एक की मौत, एक दर्जन घायल

– जिला अस्पताल में घायलों के परिजन ने किया हंगामा, चिन्नौनी थाना पुलिस पहुंची गांव में, तनाव का माहौल
– तीन दिन बाद भी फरार आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी पुलिस

मोरेनाMay 26, 2024 / 02:49 pm

Ashok Sharma

मुरैना. चिन्नौंनी थाना क्षेत्र के हुसैनपुर में पशु चराने के विवाद पर दो पक्षों के बीच लाठी- फरसा चले। इस हमले में दोनों पक्ष के एक दर्जन लोग घायल हुए। इनमें से फर्सा लगने से गंभीर रूप से घायल दीवान सिंह गुर्जर (48) निवासी हुसैनपुर को जिला अस्पताल से ग्वालियर रैफर किया था, रास्ते में उसकी मौत हो गई। इससे पूर्व घायलो के परिजन ने जिला अस्पताल में हंगामा कर दिया। पुलिस ने स्थिति को सम्हाला।
पुलिस के अनुसार हुसैनपुर में आशाराम पुत्र पन्नी जाटव के परिवार द्वारा ईंट तैयार की जा रही हैं। शुक्रवार की शाम को हरी सिंह पुत्र सूआलाल गुर्जर निवासी तुस्सीपुरा के पशु चरते हुए आशाराम जाटव के ईंट भट््टा पर पहुंच गए। पशुओं ने ईंटों को नष्ट कर दिया। जिसकी शिकायत आशाराम जाटव बगैरह ने हरी सिंह गुर्जर पक्ष से की। इसी बात पर विवाद हो गया। दोनों तरफ से लाठी- फरसा चले। इसमें एक पक्ष के दीवान सिंह गुर्जर, हरी सिंह गुर्जर, बादाम गुर्जर, रामअवतार गुर्जर, साधू गुर्जर, हेम सिंह गुर्जर घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दीवान सिंह गुर्जर की ग्वालियर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। वहीं दूसरे पक्ष के आशाराम जाटव, फेरन जाटव, बंटी उर्फ बनवारी जाटव, अमर ङ्क्षसह जाटव, रघुवीर जाटव, गोलू जाटव घायल हुए हैं। इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे हरी सिंह गुर्जर पक्ष के लोगों ने जिला अस्पताल में हंगामा कर दिया, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को सम्हाला।
इनके खिलाफ किया अपराध दर्ज
चिन्नौंनी थाना पुलिस ने हरी सिंह पुत्र सूआलाल गुर्जर निवासी तुस्सीपुरा की रिपोर्ट पर आरोपी आशाराम जाटव, फेरन जाटव, बंटी उर्फ बनवारी जाटव, अमर सिंह जाटव, रघुवीर जाटव, गोलू जाटव के खिलाफ फिलहाल मारपीट का मामला दर्ज किया है। वहीं दूसरे गुट के आशाराम पुत्र पन्नी जाटव निवासी हुसैनपुर की रिपोर्ट पर आरोपी बादाम गुर्जर, हरी सिंह गुर्जर, रामअवतार गुर्जर, साधू गुर्जर, हेम सिंह गुर्जर निवासी तुस्सीपुर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
तीन दिन बाद भी आरोपी गिरफ्तार नहीं
चिन्नौंनी पुलिस तीन दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। 24 मई की शाम को झगड़ा हुआ था एक व्यक्ति की उसी रात को इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने हत्या का मामला अपडेट नहीं किया है। वहीं आरोपी अपने घरों से फरार हैं।
कथन
  • आशाराम जाटव बगैरह का हुसैनपुर गांव में ईंट भट्टा है। वो लोग ईंट तैयार कर रहे थे तभी आरोपी बादाम गुर्जर बगैरह के पशु चरते हुए वहां पहुंच गए और उन्होंने ईंटो को नष्ट कर दिया। इसी कहासुनी पर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। एक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। क्रॉस मामला दर्ज कर लिया है।
    शशि कुमार जाटव, थाना प्रभारी, चिन्नौंनी

Hindi News/ Crime / पशु चराने को लेकर चले लाठी-फरसा, एक की मौत, एक दर्जन घायल

ट्रेंडिंग वीडियो