
जान जोखिम में डालकर रपटा पार कर रहे लोग।
Flood In Morena: अंचल में जुलाई में रिमझिम बारिश का दौर जारी है। पिछले कुछ दिनों से मुरैना जिले में हो रही लगातार रिमझिम बारिश का कहर जारी है। वहीं अंचल में भी बूंदाबांदी से खेत-खलिहानों में बारिश का पानी भर गया। वहीं जंगल में हो रही बारिश के चलते क्वारी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया जिससे बागचीनी रपटे पर पानी आ गया। मुख्यालय से दर्जनों गांवों का संपर्क टूट गया। ग्रामीणजन जोखिम उठाकर रपटे के ऊपर से बह रहे पानी से गुजर रहे हैं।
जंगली क्षेत्र में 3 दिन से लगातार हो रही बारिश से बुधवार को क्वारी नदी का जलस्तर बढ़ गया। दोपहर के वक्त बागचीनी क्षेत्र से गुजरी क्वारी नदी के ऊपर बने रपटे के ऊपर पानी पहुंच गया। तकरीबन आधा से एक फीट तक पानी रपटा के ऊपर से बह रहा था।
संबंधिच खबरें
चूंकि एमपी के मुरैना के इस रपटा से नंदपुरा, डाबरपुरा, बराहना, गुढ़ा चंबल, देवगढ़, विंडवा, पंचमपुरा, सरसैनी, उत्तमपुरा-ताजपुर सहित करीब दो दर्जन से अधिक गांवों के लोग आवागमन करते हैं। ऐसे में उनके निकलने का यह रास्ता बंद हो गया। लेकिन ग्रामीणों का दुस्साहस ये है कि वे ट्रैक्टर-बाइक सहित पैदल ही दिनभर जोखिम उठाकर इस रपटे को पार कर रहे हैं।
Updated on:
25 Jul 2024, 10:40 AM IST
Published on:
25 Jul 2024, 10:40 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.