27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीजेपी का बस्तर से सूफड़ा साफ़, CM भूपेश बघेल का आया बड़ा बयान

By election results live updates of Chhattisgarh: बीजेपी का बस्तर से सूफड़ा साफ़, दंतेवाड़ा उपचुनाव में कांग्रेस की देवती कर्मा की हुई जीत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दंतेवाड़ा

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 27 Sep 2019, 6:05 PM IST

बीजेपी का बस्तर से सूफड़ा साफ़, CM भूपेश बघेल का आया बड़ा बयान

बीजेपी का बस्तर से सूफड़ा साफ़, CM भूपेश बघेल का आया बड़ा बयान

दंतेवाड़ा . छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा उपचुनाव के बाद अब दंतेवाड़ा से भाजपा का सूफड़ा साफ़ हो चुका है। उपचुनाव में कांग्रेस ने बीजेपी को करारी शिकस्त दी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जीत की बधाई देते हुए ट्वीट किया है कि - दंतेवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में जनता ने अपना आशीर्वाद देकर नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने के लिए सरकार द्वारा किये जा रहे कामों पर अपने दृढ़ विश्वास की मोहर लगाई है। यह जीत स्व. श्री महेंद्र कर्मा जी के सपनों की भी जीत है। श्रीमती देवती कर्मा जी को बधाई एवं शुभकामनाएं!

दंतेवाड़ा उपचुनाव रिजल्ट: कांग्रेस की देवती कर्मा ने भाजपा की ओजस्वी मंडावी को 11 हजार मतों से हराया

बड़ा खुलासा: सामने आई सरकारी अस्पतालों की चौका देने वालीं सच्चाई, मरीजों के साथ हो रहा बड़ा खिलवाड़

कांग्रेस प्रत्याशी देवती कर्मा ने भाजपा उम्मीदवार ओजस्वी मंडावी को कुल 11,331 मतों से हराया है। उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस अब कुल 69 सीटों पर काबिज हो चुकी है। छत्तीसगढ़ की नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना हुई थी । इस विधानसभा सीट के लिए 23 सितंबर को मतदान हुआ था।

पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने जीत की बधाई देते हुए कहा -जीत का पूरा श्रेय जनता को जनता है जिन्होंने आठ महीनों के कार्य पर भरोशा जताते हुए फिर से हमे चुना है। साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जनहित योजना, बूथ स्तर प्रबंधन और प्रदेश में किए विकास कार्यों का परिणाम है।

रेलवे स्टेशन की सुरक्षा हुई चाक - चौबंद, 40 जवान तैनात, जांच के लिए लग रहे ये नए मशीन

दंतेवाड़ा उपचुनाव की विजयी कांग्रेस प्रत्याशी देवती कर्मा ने भी जीत का आभार व्यक्त करते हुए जनता को भरोसा जताने धन्ववाद दिया और बस्तर के विकास में गति लाने की बात कही है।

Click & Read More Chhattisgarh News.