scriptआधा घंटे बारिश, पेड़ टूटे, पांच घंटे बिजली गुल | Half an hour of rain, trees broken, power outage for five hours | Patrika News
दतिया

आधा घंटे बारिश, पेड़ टूटे, पांच घंटे बिजली गुल

रविवार को दतिया के साथ इंदरगढ़, भांडेर एवं बसई में भी हुई बारिश
 

दतियाJun 19, 2022 / 11:43 pm

rishi jaiswal

,

आधा घंटे बारिश, पेड़ टूटे, पांच घंटे बिजली गुल,आधा घंटे बारिश, पेड़ टूटे, पांच घंटे बिजली गुल

दतिया/इंदरगढ़/बसई/भांडेर. शनिवार के बाद रविवार को भी शहर के साथ जिले में बारिश हुई। तेज और धीमी बारिश के बीच शाम के समय मौसम ठंडा रहा। मौसम में बदलाव दोपहर बाद आया। इससे पहले मौसम सामान्य था। रविवार को हुई बारिश के बाद किसानों ने बोवनी की तैयारियां तेज कर दी हैं। आगामी दिनों में और बारिश होने के बाद किसान बोवनी शुरू कर देंगे।
शहर में रविवार को मौसम साफ रहा। बादल छाए रहने के साथ हल्की धूप रही। दोपहर ढाई बजे के बाद मौसम में हल्का बदलाव आना शुुरू हो गया। करीब साढ़े तीन बजे अचानक तेज हवा और आंधी चली। आंधी चलने के बाद आधा घंटे तक तेज बारिश हुई। उसके बाद कुछ देर के लिए रिमझिम बारिश हुई। बारिश के बाद मौसम में ठंडक हो गई। आंधी और बारिश के बाद बिजली गुल हो गई।
पांच घंटे से ज्यादा बिजली गुल

रविवार को बारिश से पहले तेज आंधी चलने के कारण कई स्थानों पर पेड़ टूट गए। रविवार को सिविल लाइन सहित कई स्थानों पर पेड़ टूट कर गिरे। पेड़ टूट कर गिरने और आंधी – बारिश की बजह से शहर में पांच घंटे से ज्यादा बिजली गुल रही। शहर में आठ बजे तक बिजली सप्लाई बहाल नहीं हो सकी थी।
इंदरगढ़ में ढाई घंटे रिमझिम

इंदरगढ़ में रविवार को करीब ढाई घंटे रिमझिम बारिश हुई। इंदरगढ़ में सुबह से मौसम साफ रहा। दोपहर में अचानक तेज आंधी चलने के साथ बादल छा गए और रिमझिम बारिश शुरू हो गई। बारिश करीब ढाई घंटे इुई। इस दौरान गली – मोहल्ले व सडक़ें कीचड़ से सरोबार हो गए।
बसई में हुई तेज बारिश

रविवार को बसई में भी बारिश हुई। बसई क्षेत्र में तीन बजे से बादल छाने के साथ पहले तो कुछ देर बूंदाबांदी हुई इसके बाद करीब दो घंटे तेज बारिश हुई। बारिश के बाद मौसम काफी ठंडा हो गया।
सडक़ पर फैला सीवर का पानी

पहली बरसात में ही शहर में बिछाई गई सीवर लाइन की पोल खुल गई। शहर के वार्ड क्रमांक दस भरतगढ़ के नीचे पहली बरसात में ही सीवर लाइन का पानी ओवरफ्लो होकर सडक़ों पर बहता नजर आया। पहली बरसात में ही सीवर लाइन की इस स्थिति से अंदाजा लगाया जा सकता है कि बरसात में शहर की क्या स्थिति होगी।
रात के तापमान में गिरावट
शनिवार की शाम हुई बारिश के बाद रात के तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को रात का तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो रविवार को घट कर 22.3 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। जबकि सुबह से मौसम साफ रहने के कारण दिन के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो रविवार को बढ़ कर 35.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

Home / Datia / आधा घंटे बारिश, पेड़ टूटे, पांच घंटे बिजली गुल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो