scriptजेल से छूटा और घर में लगा ली हथियार बनाने की फैक्ट्री, पुलिस ने हथियार व सामान बरामद किया | Released from jail and set up arms making factory at home, police reco | Patrika News
दतिया

जेल से छूटा और घर में लगा ली हथियार बनाने की फैक्ट्री, पुलिस ने हथियार व सामान बरामद किया

पुलिस ने देवलियापुरा में मुखबिर की सूचना पर की छापामार कार्रवाई, घर में चल रही थी फैक्ट्री
 

दतियाAug 29, 2023 / 11:28 am

Avinash Khare

जेल से छूटा और घर में लगा ली हथियार बनाने की फैक्ट्री, पुलिस ने हथियार व सामान बरामद किया

जेल से छूटा और घर में लगा ली हथियार बनाने की फैक्ट्री, पुलिस ने हथियार व सामान बरामद किया

जेल से छूटा और घर में लगा ली हथियार बनाने की फैक्ट्री, पुलिस ने हथियार व सामान बरामद किया
इंदरगढ़। इंदरगढ़ थाना पुलिस ने अवैध हथियार बनाने की एक फैक्ट्री पकड़ी है। फैक्ट्री में बने हुए हथियार एवं कुछ आधे बने हथियार मिले हैं। फैक्ट्री में हथियार बनाने के औजार के अलावा कारतूस भी मिला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम देवलियापुरा में रहने वाला बल्ली उर्फ कबरा पुत्र लक्खू कुशवाह अपने घर में अवैध रूप से हथियार बनाता है। इस सूचना से एसडीओपी अखिलेश पुरी गोस्वामी द्वारा पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे को अवगत कराया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश थाना प्रभारी इंदरगढ़ धीरेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस ने मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश दी तो आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी द्वारा घर में संचालित की जा रही इस फैक्ट्री से पुलिस ने बने हुए हथियार तथा आधे तैयार हथियार बरामद किए हैं।
आरोपी को जेल भेजा

थाना प्रभारी इंदरगढ़ धीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि आरोपी पर पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी कुछ दिन पहले ही जेल से छूट कर आया था। जेल से छूटने के बाद उसने अवैध रूप से हथियार बनाना शुरू कर दिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किए जाने के बाद जेल भेज दिया गया है।
फैक्ट्री में यह मिला सामान

एक अधिया, एक हाथ का बना 315 बोर का कट्टा, एक लोहे का अधबना 315 बोर का कट्टा, एक 315 बोर का राउंड, 14 लोहे के पाइप के टुकड़े, एक लोहे का कटर, 03 लोहे की पत्ती, 12 तार की स्प्रिंग, 03 पीतल के तार, एक लोहे को काटने वाली आरी, एक लोहे की ब्लेड, एक रेती पट्टी वाली, एक रेती गोल वाली, एक लोहे का हथौड़ा, एक लोहे की नियार, लोहे की चद्दर के दो टुकड़े, एक लोहे की छैनी, एक लोहे का नट, एक लोहे का बांक, एक पंखा भट्टी को जलाने वाला, एक लकड़ी का कार्टून तथा कोयला जब्त किया गया।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8njsd7
पुलिस महानिरीक्षक के निर्देश पर जिले में चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान शुरू किया गया है। इस संबंध में सभी अधिकारियों व थाना प्रभारियों को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। इसी कड़ी में पुलिस को यह सफलता मिली है
प्रदीप शर्मा पुलिस अधीक्षक

Home / Datia / जेल से छूटा और घर में लगा ली हथियार बनाने की फैक्ट्री, पुलिस ने हथियार व सामान बरामद किया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो