scriptसरकारी कार्यालयों में निरीक्षण के लिए अचानक पहुंचे जिला कलक्टर, अधिकारियों में मचा हड़कंप | Collector Devendra Kumar Inspected Government Offices Panic Among Officers | Patrika News
दौसा

सरकारी कार्यालयों में निरीक्षण के लिए अचानक पहुंचे जिला कलक्टर, अधिकारियों में मचा हड़कंप

दौसा के उपखंड मुख्यालय पर जिला कलक्टर देवेन्द्र कुमार ने शुक्रवार सुबह सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण किया। सूचना पर अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सबसे पहले कलक्टर ने पंचायत समिति कार्यालय में करीब आधे घंटे तक निरीक्षण किया।

दौसाFeb 03, 2024 / 03:16 pm

Akshita Deora

collector_devendra_kumar.jpg

दौसा के उपखंड मुख्यालय पर जिला कलक्टर देवेन्द्र कुमार ने शुक्रवार सुबह सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण किया। सूचना पर अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सबसे पहले कलक्टर ने पंचायत समिति कार्यालय में करीब आधे घंटे तक निरीक्षण किया। इस दौरान पौधों की नियमित सार-संभाल करने के निर्देश दिए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लवाण में मरीजों से इलाज के बारे व दवाओं के बारे में जानकारी ली। चिकित्सा अधिकारी संतोष चांदा व चिकित्सक विपिन मीणा ने प्रगति रिपोर्ट बताई। उन्होंने पीपल्या चैनपुरा में पंचायत कार्यालय व मनरेगा अन्तर्गत बन रहे छोटे बांध का निरीक्षण कर कार्मिकों से जानकारी ली। कचरा संग्रहण केन्द्र व आंगनबाड़ी केन्द्र का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उपखंड अधिकारी, नायब तहसीलदार धर्मसिंह मीणा, बीडीओ कंचन बोहरा, सहायक विकास अधिकारी रामअवतार मीणा, ग्राम विकास अधिकारी चन्द्रशेखर परेवा, बनवारी मीणा सरपंच पिपल्या चैनपुरा, पटवारी दीपक शर्मा, वीडीओ नितेश सैनी आदि थे।

यह भी पढ़ें

Video: कौन है आईपीएस और आईएएस की ये जोड़ी? जिनकी शादी की देशभर में चर्चा




ऑपरेशन थिएटर बंद मिलने पर जताई नाराजगी
उपखण्ड के ग्राम पंचायत छारेडा स्थित राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का शुक्रवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर बीना महावर ने अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर बंद मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने प्रभारी को ओटी को जल्द चालू करवाने के निर्देश दिए। अस्पताल में बायो वेस्ट निस्तारण करवाने, डयूटी चार्ट बनाकर चार्ट के हिसाब से डयूटी करने, संस्थागत प्रसव करवाने, ओटी में रखी दवाओं को अन्य जगह रखने, हेल्प डेस्क बोर्ड लगवाने सहित अस्पताल में साफ सफाई का ध्यान रखने के निर्देश दिए। इसी प्रकार राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नांगल राजावतान का भी अतिरिक्त जिला कलक्टर ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में हेल्प डेस्क बोर्ड लगवाने, बायोमीट्रिक मशीन को अस्पताल प्रभारी के चैम्बर में लगाने सहित आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस मौके पर सीएमएचओ डॉ. सुभाष बिलोनिया, छारेडा चिकित्सक हंसराज मीना, नांगल राजावतान चिकित्सक मनमोहन मीना, रेडियोग्राफर शिवकुमार बैरवा, लालचंद महावर, अभिषेक मीना आदि मौजूद थे।

https://youtu.be/drJzV55sono

Hindi News/ Dausa / सरकारी कार्यालयों में निरीक्षण के लिए अचानक पहुंचे जिला कलक्टर, अधिकारियों में मचा हड़कंप

ट्रेंडिंग वीडियो