25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Dausa / दौसा उपचुनाव पर नया अपडेट, डिप्टी सीएम दिया कुमारी का आया बड़ा बयान

दौसा उपचुनाव पर नया अपडेट, डिप्टी सीएम दिया कुमारी का आया बड़ा बयान

Dausa by-election Update : दौसा विधानसभा उपचुनाव पर आया नया अपडेट। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दिया बड़ा बयान।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 26 Jul 2024, 5:44 PM IST

Dausa by-election New Update Rajasthan Deputy CM Diya Kumari Big Statement

दौसा उपचुनाव पर नया अपडेट, डिप्टी सीएम दिया कुमारी का आया बड़ा बयान

Dausa by-election Update : दौसा विधानसभा उपचुनाव पर आया नया अपडेट। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दावा करते हुए कहा है कि प्रदेश में दौसा विधानसभा के लिए होने वाले उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं की एकजुटता के दम पर जीतेगी। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी दौसा में शुक्रवार को यहां भाजपा जिला बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार है और अब प्रदेश में भी हमारी सरकार है जो कि सुशासन, विकास एवं प्रगति को हमेशा प्राथमिकता देती है। कार्यकर्ताओं का सम्मान पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता रहती है। ऐसे में अब हमें मिलकर कमल के फूल को खिलाना है और दौसा विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को जिताना है।

बजट में की गई घोषणाओं की जनता को दें जानकारी

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि घर-घर जाकर केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा आमजन के लिए बजट में की गई घोषणाओं की जानकारी उपलब्ध कराए ताकि आमजन को भी भाजपा एवं कांग्रेस की कार्यशैली में अंतर समझ आ सके। हमको मिलकर एक दूसरे के साथ रहक़र उपचुनाव में दौसा को विजयी बनाना है।

यह भी पढ़ें -

Good News : दिल के मरीजों के लिए खुशखबर, जयपुर में एक छत के नीचे होंगे सारे इलाज

दौसा से जुड़ी कई मांगें रखी, उपमुख्यमंत्री ने दी सहमति

इस अवसर पर दौसा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक एवं प्रत्याशी शंकर लाल शर्मा ने विधानसभा क्षेत्र दौसा से जुड़ी मांगें रखी। जिन पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने तत्काल सहमति देते हुए आगामी समय मे प्राथमिकता से कराने की बात कही।

भाजपा के कई दिग्गज थे शामिल

इस मौके भाजपा प्रदेश मंत्री (दौसा) भूपेंद्र सैनी, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर प्रभु दयाल शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष टीकम सिंह गुर्जर, पूर्व विधायक एवं विधानसभा प्रत्याशी शंकर लाल शर्मा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी रेला, दौसा विधानसभा संयोजक महेंद्र तिवारी आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -

फैमिली पेंशन के नियमों में बड़ा बदलाव, विधवा या तलाकशुदा पुत्री के लिए नए निर्देश जारी