21 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां आमने-सामने गरजेंगे BJP और Congress के स्टार प्रचारक, जनता भी कर रही इंतजार

Pithoragarh By Election: कांग्रेस (Congress) और भाजपा (BJP) दोनों ही राजनीतिक पार्टियों ने (BJP And Congress Star Campaigners List) पिथौरागढ़ उप चुनाव को अपनी अपनी प्रतिष्ठा से जोड़ रखा है।

2 min read
Google source verification
यहां आमने-सामने गरजेंगे BJP और Congress के स्टार प्रचारक, जनता भी कर रही इंतजार

यहां आमने-सामने गरजेंगे BJP और Congress के स्टार प्रचारक, जनता भी कर रही इंतजार

(देहरादून): आगामी 25 नवंबर को पिथौरागढ़ विधानसभा उप चुनाव के लिए उत्तराखंड में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी हुई है। खास बात यह है कि कांग्रेस और भाजपा दोनों ही राजनीतिक पार्टियों की ओर से 40—40 स्टार प्रचारकों की घोषणा की गई है। लेकिन अब तक स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल शीर्ष नेताओं में से कोई भी स्टार प्रचारक अब तक पिथौरागढ़ उप चुनाव में प्रचार के लिए नहीं पहुंचा है। कांग्रेस की ओर से जारी स्टार प्रचारकों की सूची में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जैसे दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं। वहीं भाजपा की ओर से भी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम विशेष रूप से शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:Video: सब सोते रहे, कमरे में सैर करता रहा तेंदुआ, लोगों ने यूं बचाई जान


कांग्रेस और भाजपा दोनों ही राजनीतिक पार्टियों ने पिथौरागढ़ उप चुनाव को अपनी अपनी प्रतिष्ठा से जोड़ रखा है। पिथौरागढ़ की जनता भी यह बात समझ नहीं पा रही है कि आखिर दोनों ही रानीतिक पार्टियों ने अपने शीर्ष नेताओं को पिथौरागढ़ उप चुनाव में प्रचार के लिए उतारने का फैसला क्यों किया। पिथौरागढ़ की जनता को यह बात पचा भी नहीं पा रही है कि क्या जिन दिग्गज नेताओं के नाम स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल है। वे पिथौरागढ़ में चुनाव प्रचार आएंगे या नहीं। आखिर आएंगे तो कब आएंगे।


यह भी पढ़ें: कमांडो हुआ चोरी का शिकार, खतरनाक हथियार गायब, कांड ना कर दे चोर

मजे की बात यह है कि स्टार प्रचारकों की सूची में बड़े बड़े नाम शामिल जरूर कर दिए गए हैं लेकिन फिलहाल चुनाव प्रचार में स्थानीय नेताओं की ही दोनों ही पार्टियों की ओर से जमघट है। पर स्थानीय जनता यह जरूर पूछ रही है कि सूूची में शामिल स्टार प्रचारक कहां हैं। कब आएंगे। पर जवाब न ही भाजपा और न ही कांग्रेस के नेताओं के पास है। उल्लेखनीय है कि पिथौरागढ़ विधानसभा उप चुनाव कैबिनेट मंत्री रहे प्रकाश पंत की मृत्यु के बाद खाली हुई है। भाजपा ने प्रकाश पंत की पत्नी चंद्रा पंत को टिकट दिया है जबकि कांग्रेस ने स्थानीय कार्यकर्ता अंजू लुंटी को उम्मीदवार बनाया है।

यह भी पढ़ें:Video: चुनावी पर्चा भरने पहुंचा हार्डकोर नक्सली, इस वजह से उठाए थे हथियार, सैकड़ों केस हैं दर्ज

‘ 40 स्टार प्रचारकों में से शीर्ष नेता जरूर पिथौरागढ़ में प्रचार के लिए आएंगे । दरअसल महाराष्ट्र की राजनीति उठा पटक जारी है।’ इसलिए शीर्ष नेताओं का ध्यान वहीं पर है। ’ प्रीतम सिंह ,अध्यक्ष, उत्तराखंड कांग्रेस

‘स्टार प्रचारकों की सूची जारी की गयी है लेकिन पिथौरागढ़ में तो बिना प्रचार के ही भाजपा की जीत निश्चित लग रही है। आवश्यकता पड़ी तो स्टार प्रचारकों को जरूर उतारा जाएगा। ’ अजय भट्ट ,अध्यक्ष उत्तराखंड भाजपा

उत्तराखंड की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...