31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कमांडो हुआ चोरी का शिकार, खतरनाक हथियार गायब, कांड ना कर दे चोर

हथियार गायब होने के बाद (Punjab Police) पुलिस (Punjab Police Commando) में भी इस बात का (Trending In India) डर है कि चोरी कहीं हथियारों के बल पर किसी संगीन वारदात को अंजाम ना दे दे...  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अमृतसर

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 18 Nov 2019, 5:42 PM IST

कमांडो हुआ चोरी का शिकार, खतरनाक हथियार गायब, कांड ना कर दे चोर

कमांडो हुआ चोरी का शिकार, खतरनाक हथियार गायब, कांड ना कर दे चोर

(बटाला): छुट्टियां खत्म होने के बाद ड्यूटी पर जा रहा पंजाब पुलिस कमांडो फोर्स चार का सिपाही चोरी का शिकार हो गया। बस से किसी ने उसकी एसाल्ट 47 के साथ 100 जिंदा कारतूर, पुलिस वर्दी एवं चार मैगजीन चुरा लिए। पुलिस ने लापरवाही बरतने के आरोप में कथित आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार करने के बाद उससे पूछताछ की जा रही है।

Video: सब सोते रहे, कमरे में सैर करता रहा तेंदुआ, लोगों ने यूं बचाई जान

मिली जानकारी के अनुसार पंजाब सरकार और डीजीपी पंजाब के निर्देशों पर पूरे राज्य के सिटी थानों से गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव समारोह में व्यवस्था बनाए रखने को सुलतानपुर लोधी में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था। ड्यूटी खत्म होने पर सभी जवानों ने हैड क्वार्टर में अपनी हाजिरी लगाई पर बटाला निवासी तस्वीर सिंह अपने घर चला गया। छुट्टियां खत्म होने पर सोमवार सुबह वह बस से ड्यूटी पर जाने के लिए रवाना हुआ।

Video: चुनावी पर्चा भरने पहुंचा हार्डकोर नक्सली, इस वजह से उठाए थे हथियार, सैकड़ों केस हैं दर्ज

कांस्टेबल तस्वीर सिंह बटाला से जालंधर—लुधियाना होता हुआ वापस पटियाला जा रहा था। खन्ना पहुंचने पर उसे पता चला कि उसका सामान गायब है। बहुत खोजने के बाद भी सामान नहीं मिला तो उसने उच्च अधिकारियों को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कथित आरोपी को गिरफ्तार करने के उपरांत पूछताछ आरंभ कर दी है। कांस्टेबल को शक है कि उसके साथ बस में सवार एक महिला बैग में नगदी समझकर हथियार से भरा बैग चुरा ले गई। इस संबंध में पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।


पंजाब की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

यह भी पढ़ें:नेपाल घूमने गए दोस्त यूं फंसे पुलिस के चंगुल में, लाखों का जुर्माना भरकर मिली रिहाई