प्रताप सिंह बाजवा के मुताबिक, जब उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से विपक्षी विधायकों को रोके जाने का कारण पूछा, तो स्पीकर ने जवाब दिया कि सब कुछ कानून के मुताबिक हो रहा है। इस पर बाजवा ने सवाल उठाया कि आखिर यह कैसी व्यवस्था है, जिसमें विपक्ष के विधायकों को ही विधानसभा में प्रवेश करने से रोका जा रहा है? उन्होंने कहा कि क्या पंजाब विधानसभा सिर्फ आम आदमी पार्टी के लिए है? क्या विपक्षी दलों के किसी भी विधायक को सदन में आने की अनुमति नहीं है? बाजवा ने इस कार्रवाई को लोकतंत्र का अपमान बताते हुए विपक्ष के अधिकारों को लेकर सवाल खड़े किए।