पुलिस आयुक्त पार्थ सारथी महंत के अनुसार, मृतकों में होटल की सह-मालकिन, उनका बेटा, बहू, भाई और संपत्ति की देखभाल करने वाला व्यक्ति शामिल हैं। इनमें चार लोग एक ही परिवार के थे, जबकि एक अन्य व्यक्ति उनके गांव का रहने वाला था। पुलिस ने मृतकों में से तीन की पहचान हेलेना भराली, देबोर्शी कश्यप और नारायण दास के रूप में की है। घायल सत्येन पाठक (42) के कंधे में गोली लगी है। उन्हें गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत स्थिर है। घटना में देबर्षि और उनकी पत्नी की मौत के बाद उनके दो छोटे-छोटे बच्चे पूरी तरह अनाथ हो गए हैं। सिर से माता-पिता का साया एक साथ उठने से परिवार में कोहराम मचा है।