3 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mad Sandhu: अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की गोली मारकर हत्या, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Mad Sandhu Murder: अमृतसर में शनिवार को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
2 min read
Google source verification
Mad Sandhu news

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू(फोटो-X/@Gagan4344)

Mad Sandhu: पंजाब के अमृतसर में शनिवार को दिनदहाड़े एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मैड संधू के रूप में हुई है। गोली लगने के बाद सड़क पर खून से लथपथ पड़े संधू का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस वारदात से जुड़े तथ्यों और हमले के कारणों की जांच कर रही है।

सड़क पर घायल हालत में मिले मैड संधू


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शनिवार को मैड संधू पर गोली चलाई गई। गोली लगने के बाद वह सड़क पर गिर गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की। हालांकि, अस्पताल ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें संधू सड़क पर घायल हालत में दिखाई दे रहे हैं।


सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय थे


मैड संधू सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थे और उनके बड़ी संख्या में फॉलोअर्स बताए जा रहे हैं। मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर भी उनकी पहचान थी। उनकी मौत की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स और जानने वालों के बीच शोक की लहर है।

पुलिस ने शुरू की जांच


घटना की जानकारी मिलने के बाद अमृतसर पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस वारदात के पीछे की वजह और गोली चलाने वाले व्यक्ति या लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह और आरोपी से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस जांच के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का पता चल सकेगा।

मैड संधू कौन थे?


संधू अक्सर पॉडकास्ट में बतौर गेस्ट नजर आते थे, जहां वह मेकअप, फिल्म इंडस्ट्री और जेंडर से जुड़े मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखते थे। सोशल मीडिया पर उन्हें कई बार होमोफोबिक ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा। हालांकि, उन्होंने कभी अपनी पहचान छिपाने की कोशिश नहीं की। ट्रोलिंग का जवाब देते हुए उन्होंने कहा था, 'भगवान ने मुझे जैसा बनाया है, वैसा ही बनाया है।' उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फैशन इंडस्ट्री से की थी। इसके बाद पंजाब और मुंबई में फिल्मों के लिए स्टाइलिस्ट और असिस्टेंट कॉस्ट्यूम डिजाइनर के तौर पर भी काम किया।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग