4 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मां से आखिरी बातचीत में कहा- ’10 मिनट में पहुंच रहा हूं’, अब कभी नहीं लौटेगा कृष! कैसे हुई बर्थडे पर युवक की मौत, पढ़िए Inside Story

Murder Case Inside Story Karnal: हरियाणा के करनाल में 20वें जन्मदिन पर दोस्तों के साथ पार्टी करने गए 20 वर्षीय कृष की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। परिवार ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने कई युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कुछ को हिरासत में लिया है।
3 min read
Google source verification

भारत

•

image

Harshul Mehra

•

Oct 03, 2026

Murder Case Inside Story Karnal

प्रतीकात्मक तस्वीर। सोर्स-Ai

Murder Inside Story Karnal: हरियाणा के करनाल में बर्थडे के दिन 20 युवक कृष की हत्या कर दी गई। शुक्रवार रात कृष परिवार से पैसे लेकर दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए घर से निकला था। परिवार ने उसे घर पर ही जन्मदिन मनाने के लिए कहा था, लेकिन वह नहीं माना। देर रात करीब 2 बजे परिजनों को सूचना मिली कि कृष का एक्सीडेंट हो गया है और उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है। परिजन अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक डॉक्टर उसे मृत घोषित कर चुके थे।

पिता ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप

कृष के पिता भोला राम ने आरोप लगाया कि उसके दोस्तों ने ही चाकू मारकर बेटे की हत्या की है। उनका कहना है कि हत्या के बाद परिवार को हादसे की सूचना दी गई और आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। मामले में 8 से 10 युवकों को पकड़कर पूछताछ की जा रही है।

मां ने आरोपियों के एनकाउंटर की मांग की

अस्पताल पहुंचीं कृष की मां ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि जिस तरह बीरू वाल्मीकि मर्डर केस में हमलावरों का एनकाउंटर हुआ था, उसी तरह इस मामले में भी आरोपियों का एनकाउंटर होना चाहिए।

बिहार का रहने वाला था कृष

मृतक की पहचान हांसी रोड पर गली नंबर-2 के सामने रहने वाले 20 वर्षीय कृष के रूप में हुई है। मूल रूप से बिहार का रहने वाला कृष अपने परिवार के साथ करनाल में किराये के मकान में रहता था। वह AC ठीक करने का काम करता था। कृष के पिता भोला राम के मुताबिक, 2 अक्टूबर को बेटे का 20वां जन्मदिन था। शाम को कृष ने पिता से कुछ पैसे मांगे और दोस्तों के साथ बाहर जन्मदिन मनाने की बात कही थी।

परिवार ने घर पर जन्मदिन मनाने को कहा था

भोला राम ने बताया कि उन्होंने कृष से घर पर ही परिवार के साथ जन्मदिन मनाने के लिए कहा था, लेकिन वह नहीं माना और घर से चला गया। रात में कृष की मां ने उसे फोन कर पूछा कि वह कब तक घर आएगा। कृष ने कहा कि वह 10 मिनट में घर पहुंच रहा है। बताया जा रहा है कि ये ही कृष की उसकी मां से आखिरी बातचीत थी। इसके बाद उसकी मां, पिता और बड़ा भाई सो गए।

रात 2 बजे मिली एक्सीडेंट की सूचना

रात करीब 2 बजे मकान मालिक की बहू ने परिजनों को जगाया और बताया कि कृष का एक्सीडेंट हो गया है। उसने परिवार से अस्पताल पहुंचने को कहा। परिजन अस्पताल पहुंचे तो कृष की मौत हो चुकी थी। बाद में सामने आया कि चार-पांच युवकों के साथ उसका झगड़ा हुआ था और इसी दौरान उस पर चाकू से हमला किया गया।

पुलिस के मुताबिक कैसे हुई वारदात

थाना रामनगर पुलिस के मुताबिक, मृतक के भाई कर्ण की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया कि कृष शुक्रवार रात बहादुरचंद कॉलोनी में अपने 5-6 दोस्तों के साथ एक युवक के घर जन्मदिन मना रहा था। कृष के 2 दोस्त शिव कॉलोनी में घूमने गए थे, जहां कुछ लोगों के साथ उनका झगड़ा हो गया। इसके बाद दोनों ने बहादुरचंद कॉलोनी में पार्टी कर रहे अपने दोस्तों को फोन करके मौके पर बुला लिया। इसके बाद कृष और उसके दोस्त भी शिव कॉलोनी पहुंच गए। आरोप है कि इसी दौरान प्रदीप नाम के युवक ने कृष की जांघ में चाकू मार दिया।

इलाज के दौरान कृष की मौत

चाकू से हमला होने के बाद उसके दोस्त ही कृष को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर, सिविल अस्पताल करनाल लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कृष की मौत की जानकारी मिलने के बाद उसके दोस्त वहां से भाग गए। हालांकि, इससे पहले उन्होंने परिवार को कृष के एक्सीडेंट की सूचना दे दी थी।

कई युवकों पर केस दर्ज

पुलिस ने प्रदीप पुत्र सुमेर चंद, प्रिंस पुत्र रामलखन चौहान, गौरव पुत्र शंकर पासवान, ध्रुव पुत्र राजेश कुमार सहित अन्य युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने कुछ युवकों को पकड़ भी लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। कृष के शव को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में रखवाया गया है।

पिता ने मुख्यमंत्री से लगाई मदद की गुहार

बेटे की हत्या के बाद कृष के पिता भोला राम ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने मामले में न्याय और परिवार की सहायता की मांग की है।