5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किसान आत्महत्या प्रकरण में 12 पुलिस कर्मी हटाए, आईजी की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय SIT गठित

Farmer suicide Case : किसान आत्महत्या प्रकरण की जांच के लिए अब आईजी की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय एसआईटी गठित कर दी गई है। मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए यूएस नगर के 12 पुलिस कर्मियों का गढ़वाल मंडल में तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया है।

2 min read
Google source verification
A high-level SIT headed by an IG has been constituted to investigate the suicide case of a farmer in Kashipur, and 12 police personnel have been transferred to another district

किसान सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण की जांच के लिए सरकार ने आईजी नीलेश आनंद भरणे की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय एसआईटी गठित कर दी है

Farmer suicide Case : किसान आत्महत्या प्रकरण के चलते हंगामा मचा हुआ है। बीते 11 जनवरी को यूएस नगर के ग्राम पैगा निवासी 40 वर्षीय किसान सुखवंत सिंह ने हल्द्वानी के गौलापार स्थित एक होटल में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या से पहले सुखवंत सिंह ने फेसबुक पर लाइव आकर आरोप लगाया था कि उनके साथ 26 लोगों ने करीब चार करोड़ की धोखाधड़ी की है। उन्होंने मरने से पहले फेसबुक लाइव पर आकर ये भी आरोप लगाया था कि वह कई बार पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगा चुके हैं लेकिन सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने यूएस नगर के एसएसपी सहित कई पुलिस कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए थे। उसके बाद उन्होंने अपनी कनपट्टी पर गोली मार ली थी। इस घटना से पूरा प्रदेश सहम उठा था। किसान आत्महत्या प्रकरण सामने आने पर एसएसपी ने कोतवाल और एसआई को सस्पेंड करते हुए पूरी पैगा चौकी को लाइन हाजिर कर दिया था। सीएम के निर्देश पर मामले की जांच के लिए एसआईटी भी गठित कर दी गई थी। अब शासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आज आईजी नीलेश आनंद भरणे की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय एसआईटी गठित कर दी है। इस मामले में पुलिस मुख्यालय ने गुरुवार को 12 पुलिसकर्मियों को ऊधमसिंह नगर से हटाकर गढ़वाल रेंज के चमोली और रुद्रप्रयाग में ट्रांसफर कर दिया। घटना के वक्त आईटीआई थानाध्यक्ष रहे दरोगा कुंदन सिंह रौतेला, दरोगा प्रकाश बिष्ट, हेड कांस्टेबल शेखर बनकोटी, सिपाही भूपेंद्र सिंह, दिनेश तिवारी, सुरेश चंद्र, दरोगा जितेंद्र कुमार, एएसआई सोमवीर सिंह, सिपाही योगेश चौधरी, राजेंद्र गिरी, दीपक प्रसाद, संजय कुमार को रुद्रप्रयाग भेजा है।

12 पुलिस कर्मियों पर गाज

काशीपुर में किसान सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण की जांच अब तेजी पकड़ेगी। इसके लिए आज उच्च स्तरीय एसआईटी गठित कर दी गई है। एसआईटी को मामले की गहन विवेचना करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच में पारदर्शिता और निष्पक्षता के लिए 12 पुलिस कर्मियों का गढ़वाल मंडल के चमोली और रुद्रप्रयाग जिले में तबादला कर दिया गया है। ताकि संबंधित पुलिस कर्मी इस जिले में रहकर जांच का प्रभावित  न कर सकें।

एसआईटी में ये शामिल

सुखवंत आत्महत्या प्रकरण की जांच के लिए शासन के निर्देश पर गठित उच्च स्तरीय एसआईटी में  आईजी एसटीएफ नीलेश आनन्द भरणे को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इनके अलावा एसआईटी में  एसपी चम्पावत- अजय गणपति, सीओ टनकपुर- वन्दना वर्मा, निरीक्षक दिवान सिंह बिष्ट, चम्पावत और एसआई मनीष खत्री, चंपावत को शामिल किया गया है।