scriptहाईकमान से अनुमति लेकर लौटे Uttarakhand CM, मंत्रिमंडल विस्तार जल्द, इस बात पर सस्पेंस | Uttarakhand CM Trivendra Singh Rawat Said Cabinet Expansion Soon | Patrika News
देहरादून

हाईकमान से अनुमति लेकर लौटे Uttarakhand CM, मंत्रिमंडल विस्तार जल्द, इस बात पर सस्पेंस

15 विधायक लगे हैं मंत्री बनने के चक्कर (Uttarakhand CM) में, अंदरुनी कलह की वजह से अब (Uttarakhand News) तक (Uttarakhand CM Trivendra Singh Rawat) टल रहा है (Uttarakhand Cabinet Expansion Soon) मंत्रिमंडल विस्तार…
 
 

देहरादूनJan 21, 2020 / 05:42 pm

Prateek

हाईकमान से अनुमति लेकर लौटे Uttarakhand CM, मंत्रिमंडल विस्तार जल्द, इस बात पर सस्पेंस

हाईकमान से अनुमति लेकर लौटे Uttarakhand CM, मंत्रिमंडल विस्तार जल्द, इस बात पर सस्पेंस

(देहरादून,अमर श्रीकांत): उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भाजपा हाईकमान से मंत्रिमंडल विस्तार की अनुमति लेकर देहरादून पहुंच गए हैं। अब मंत्रिमंडल विस्तार कभी भी हो सकता है। सबसे महत्वपूर्ण सवाल यह है कि क्या मुख्यमंत्री अपने मंत्रिमंडल में रिक्त सभी तीनों पदों को भरेंगे या फिर मात्र एक पद को भरकर चुप्पी साध लेंगे। दरअसल मंत्रिमंडल में रिक्त पदों को लेकर मुख्यमंत्री पर पिछले ढ़ाई साल से काफी दबाव है। लेकिन अलग अलग गुटों में बंटी उत्तराखंड भाजपा के नेता अपने—अपने चहेतों को मंत्री बनवाने के लिए काफी बेचैन हैं।

यह भी पढ़ें

आतंकियों के साथ पकड़े जाने पर बोला DSP- ”आपने पूरा खेल बिगाड़ दिया”, पूछताछ में हुए बड़े खुलासे

उत्तराखंड भाजपा के एक दर्जन से ज्यादा पदाधिकारियों और विधायकों ने मंत्रिमंडल विस्तार में हो रही देरी की शिकायत तत्कालीन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से भी की है। लेकिन अमित शाह भी मुख्यमंत्री की बात से अब तक सहमत दिखते रहे हैं कि मंत्रिमंडल विस्तार होते ही उत्तराखंड भाजपा में गुटबाजी काफी तेज हो जाएगी। क्योंकि यदि मुख्यमंत्री अपने मंत्रिमंडल में रिक्त सभी तीनों पदों को भर भी देते हैं तो भी पार्टी के अंदर बवाल मचना तय है। क्योंकि करीब 15 विधायक मंत्री बनने की चाहत में देहरादून से दिल्ली तक दौड़ में लगे हुए है। इससे साफ है कि विधायकों में नाराजगी बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें

SI बनकर सफर शुरू करने वाला बना आतंक का DSP, परिवार और संपत्ति के बारे में जानकर होंगे हैरान

सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डा.रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ और टिहरी गढ़वाल की सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की है और अपने चहेतों की सूची भी सौंप दी है। इधर भरोसे मंद सूत्रों ने दावा किया कि यदि दबाव ज्यादा बढ़ा तो तो मुख्यमंत्री केवल एक ही विधायक को मंत्री बनाएंगे। जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने मुलाकात की और मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में भी बताया भी है। सूत्र बताते हैं कि प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री को खुली छूट दे दी है कि वे उत्तराखंड के क्षेत्रीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करें। सूत्र बताते हैं कि प्रधानमंत्री ने यह भी कहा है कि पार्टी के अंदर गुटबाजी नहीं बढऩी चाहिए। मंत्री तीन बनाइए या फिर एक बनाइए। कोई फर्क पडऩे वाला नहीं है। संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में कार्य करें। ताकि सरकार पर भी कोई आंच नहीं आए।

 

‘ मंत्रिमंडल विस्तार कभी भी हो सकता है। अब कितने बनेंगे। इसको लेकर मंथन चल रहा है। हाईकमान ने मंत्रिमंडल विस्तार कभी नहीं रोका है। संगठन के वरिष्ठ नेताओं से बातचीत जारी है। ’ त्रिवेंद्र सिंह रावत,मुख्यमंत्री ,उत्तराखंड

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो