scriptBJP सरकार में बढ़ गया रेट, पुलिस को फोन करो तो दोनों ओर से कर रही वसूली | Patrika News
देवरिया

BJP सरकार में बढ़ गया रेट, पुलिस को फोन करो तो दोनों ओर से कर रही वसूली

समाजवादी पार्टी के तरकुलवा थाना क्षेत्र के आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज, पथरदेवा में इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी अखिलेश प्रताप सिंह के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। कहा कि पूर्वांचल के लोग जिस उत्साह के साथ स्वागत करते हैं, उससे भी अधिक धूमधाम से विदाई करते हैं। 2014 में जो सरकार सत्ता में आई थी, 2024 में उसकी विदाई तय है़। 400 पार का नारा देने वाले 400 से हार रहे हैं।

देवरियाMay 25, 2024 / 04:09 pm

anoop shukla

देवरिया में चुनाव प्रचार के आखिरी चरण में इंडिया गठबंधन के देवरिया सदर से कांग्रेस प्रत्याशी अखिलेश प्रताप सिंह के समर्थन में जनसभा करने आए सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के डबल इंजन टकरा रहे हैं। इससे जनता का नुकसान हो रहा है। सरकार खाली पदों पर भर्ती नहीं कर रही है, ताकि आरक्षण न देना पड़े।
जिले के पथरदेवा विधान सभा में आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज परिसर में इंडिया एलायंस के प्रत्याशी के समर्थन में आए पूर्व मुख्यमंत्री और सपा सुप्रीमों ने भाजपा पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले 400 पार का नारा दे रहे हैं। कह रहे अबकी बार 400 पार। आप बताओ 543 में से 400 निकाल दो कितनी सीटें बचती हैं। 143, इतनी ही सीट आ रही है। 140 करोड़ की जनता 140 सीट के लिए भी तरसा देगी। यहां डबल इंजन की सरकार देवरिया आते आते हांफ जा रही है।
मुख्यमंत्री जी के बगल का जिला है देवरिया जो विकास होना चाहिए वह नहीं हुआ। इन लोगों ने किसानों की आमदनी दुगुनी करने का वादा किया था। कहती में महंगाई से लागत बढ़ गई है। इन लोगों ने 10 साल के कार्यकाल में खाद के बोरे से पहले 5 किलो खाद चुराई फिर 5 किलो खाद चुराई। यह चोरी इन्होंने कहां से सीखी।
इन लोगों ने यह चोरी पारले जी से सीखी। पैकेट छोटा हुआ अब पांच बिस्किट आते हैं आने वाले समय में सिर्फ एक बिस्किट आएगा। भाजपा ने किसानों से नैनों यूरिया खरीदवाई। पैदावार नहीं बढ़ी। उद्योगपति भारत छोड़कर भग गए। ये नैनो वाले भी भाग जाएंगे।
पुलिस भर्ती की जो परीक्षा नौजवान देने गया था। परीक्षा देकर दो दिन बाद जब लौटा तो पता चला कि पेपर लीक हो गया। यह पेपर लीक नहीं हुआ बल्कि कराया गया ताकि आरक्षण न देना पड़े।60 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। उनके माता पिता को लेकर ही जोड़ें तो 180 लाख हुए। सोचों यह परिवार बीजेपी के खिलाफ वोट देगा तो ये कहां जाएंगे। प्रदेश को सपने दिखाए गए कि निवेश आयेगा। जबकि धरातल पर सब जीरो है।
कोरोना आया। इन्होंने वैक्सीन लगवा दी। अब गड़बड़ी पकड़ी गई तो कंपनी ने वैक्सीन वापस ले ली। अब जिनके शरीर में वैक्सीन आ गई कैसे वापस होगी। उल्टे वैक्सीन कंपनी से इलेक्टोरल बॉन्ड के नाम पर चंदा ले लिया। सपा सुप्रीमो ने जनता से पूछा पहले मोटर साइकिल कितने की आती थी, अब कितने की आती है। जब कंपनी चंदा देगी मुनाफा आम जनता से वसूलेगी।
सभा में उमड़ी भीड़ से गदगद अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्र की सरकार में आएंगे तो अग्निवीर भर्ती व्यवस्था को खत्म करेंगे। उन्होंने सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों की चुटकी ली। कहा यह सरकार रह गई तो आने वाले वर्षों में खाकी वर्दी वालों को भी तीन साल की नौकरी कर देंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के एक उल्टे पुलटे मुख्यमंत्री हैं। हमने लैपटॉप दिया। इन्होंने मोबाइल दिया। वह भी उंगली घिसते रहो नहीं चलता है। इंडिया एलायंस की सरकार बनी तो हम पैकेट बंद आटा और मुफ्त में डाटा देंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने डायल 100 चलाया। इन्होंने उसे 112 कर दिया। पुलिस वालों ने भी अपना रेट बढ़ा दिया। अब पुलिस को फोन करो तो दोनों ओर से पैसे वसूलती है। हमने समाजवादी एंबुलेंस चलाया। पथरदेवा से विधायक और सूबे के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही पर इशारों से हमला करते हुए कहा कि यहां के लोग यहां की नहरों में पानी नहीं पहुंचा पा रहे हैं।
सभा के अंत में अखिलेश यादव ने कहा कि मेरे नाम राशि के अखिलेश प्रताप सिंह को देवरिया सीट से और अजय सिंह उर्फ पिंटू सैंथवार को कुशीनगर से भारी बहुमत से जिताकर दिल्ली भेजिए।

Hindi News/ Deoria / BJP सरकार में बढ़ गया रेट, पुलिस को फोन करो तो दोनों ओर से कर रही वसूली

ट्रेंडिंग वीडियो