12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Deoria news : SP ने कोतवाल को किया लाइन हाजिर, रिहायशी झोपड़ी पर चला था बुलडोजर

देवरिया में SP ने सलेमपुर कोतवाल को लाइन हाजिर कर दिया है। जानकारी के मुताबिक कोतवाल ने गलत तरीके से रिहायशी झोपड़ियों पर बुलडोजर चलवा दिया था इतना ही नहीं विरोध कर रहे पीड़ितों को कोतवाली थाने में बंद भी कर दिया था।

less than 1 minute read
Google source verification

जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र में नगर पंचायत सलेमपुर के एक वार्ड में गलत पैमाईश के दौरान गरीबों की झोपड़ी उजाड़ने और लॉक अप में बंद करने की शिकायत पर कोतवाल को लाइन हाजिर कर दिया गया है।नगर पंचायत के हरैया वार्ड संख्या आठ स्थित लार थाना क्षेत्र के कौसड़ गांव निवासी हसमुद्दीन अंसारी और विश्वनाथ के परिवार से आराजी नंबर 14 की भूमि पर करीब 40 वर्षों से न्यायालय में मुकदमा चल रहा था।

रिहायशी झोपड़ियों पर चला बुलडोजर, पीड़ितों को कोतवाली में किया गया बंद

हसमुद्दीन के पक्ष में न्यायालय ने डिग्री देते हुए मौके पर रह रहे लोगों और अन्य जो भी मकान और बाउंड्रीवाल है। उसको हटाने का निर्देश दिया। निर्देश का पालन कराने के लिए अमीन विकास तिवारी, कोतवाल सलेमपुर उमेश बाजपेई पुलिस बल और दो बुलडोजर लेकर 24 अगस्त को मौके पर पहुंच गए।अमीन के बताने के मुताबिक पुलिस तीन झोपड़ी के बजाय आराजी नंबर 12, 14 और 15 में रह रहे विश्वनाथ, जय प्रकाश, ओमप्रकाश, रामदेनी, भोला, रामानंद, सुखदेव, रमेश, शिव नारायण आदि की रिहायशी झोपड़ी पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। झोपड़ी में रह रहे गरीबों को सामान निकालने का भी मौका नहीं दिया। विरोध कर रहे लोगों को पुलिस ने बलपूर्वक कोतवाली में बंद कर दिया।

पीड़ितों ने राज्य मंत्री से मिलकर बताई आपबीती

पीड़ितों ने सलेमपुर की विधायक और प्रदेश सरकार में ग्राम्य विकास राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम के पास पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। राज्यमंत्री ने सीओ दीपक शुक्ला की मौजूदगी में कोतवाली में बंद गरीबों के साथ कोतवाल उमेश कुमार बाजपेई को डाक बंगला बुलाया। राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने घटना की जानकारी एसपी संकल्प शर्मा को दी। एसपी ने मामले में कोतवाल उमेश कुमार बाजपेई को लाइन हाजिर कर दिया।

बड़ी खबरें

View All

देवरिया

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग