scriptUP का यह बूथ बना है चर्चा का विषय, यहां दिखी अलग तरह की व्यवस्था | Patrika News
देवरिया

UP का यह बूथ बना है चर्चा का विषय, यहां दिखी अलग तरह की व्यवस्था

देवरिया जिले में एक जून को वोटिंग थी, मतदाताओं के लिए सभी बूथों पर प्रशासन ने दवा से लेकर अन्य सुविधाएं ऑन कॉल रखीं थीं। पर जिले के खुखुंदु थानाक्षेत्र का बूथ सुंदरता में चार चांद लगा रहा था।

देवरियाJun 03, 2024 / 10:35 am

anoop shukla

जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय नूनखार के मतदान केंद्र पर सबसे हटकर व्यवस्था देखने को मिली। मेन गेट को फूलों से सजाया गया था। इसके अलावा बूथों पर जाने के लिए गैलरी बनाई गई थी, ताकि मतदाताओं को धूप न लगे। यह बूथ अति संवेदनशील प्लस माना जाता है।
लोकसभा देवरिया अंतर्गत नूनखार उच्च प्राथमिक विद्यालय पर चार बूथ बनाए गए थे। क्रमशः बूथ संख्या 225-226-227-228 बना हुआ था। सभी बूथों पर गैलरी बनाकर आकर्षक तरीके से उन्हें सजाया गया था। इतना ही नहीं जगह-जगह मतदान करा रहे मतदान कर्मियों के लिए पंखे के अलावा कूलरों की भी व्यवस्था की गई थी। कुछ दूरी से ही यह बूथ मतदाताओं और वहां पहुंचने वाले अधिकारियों को आकर्षित कर रहा था। जो भी नूनखार बूथ पर पहुंचा। वह सभी बूथों पर जरूर घूमकर देखा। क्षेत्र में अन्य जगहों की अपेक्षा सबसे बेहतर व्यवस्थाएं देखने को मिली। अधिकारी तो वहां के बूथों को सजाया देख मिसाल देने लग रहे थे। हालांकि, नूनखार बूथ अति संवेदनशील प्लस बूथ में आता है।

Hindi News/ Deoria / UP का यह बूथ बना है चर्चा का विषय, यहां दिखी अलग तरह की व्यवस्था

ट्रेंडिंग वीडियो