scriptधमतरी में 5 लोगों की मौत, अलग-अलग हादसों में गंवाई जान, घरों में छाया मातम | 5 people died in Dhamtari, lost their lives in different accidents | Patrika News
धमतरी

धमतरी में 5 लोगों की मौत, अलग-अलग हादसों में गंवाई जान, घरों में छाया मातम

Dhamtari road accident: भारतमाला प्रोजेक्ट में भी सैकड़ों गाड़ियां दौड़ रही है। हैवी ट्रैफिक के कारण ही लगातार जिले के विभिन्न सड़कों में सड़क हादसे हो रहे हैं। बीते 72 घंटों में अलग-अलग हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई..

धमतरीJan 05, 2024 / 01:53 pm

चंदू निर्मलकर

bike_accident1_.jpg
CG road accident: धमतरी जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जब से बस्तर से केशकाल घाटी में सड़क निर्माण के कारण रूट डायवर्ट किया गया है तब से धमतरी रूट में वाहनों का दबाव काफी ज्यादा बढ़ गया है। भारतमाला प्रोजेक्ट में भी सैकड़ों गाड़ियां दौड़ रही है। हैवी ट्रैफिक के कारण ही लगातार जिले के विभिन्न सड़कों में सड़क हादसे हो रहे हैं। बीते 72 घंटों में अलग-अलग हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें

5 रुपए की ये दवाई हार्ट के मरीजों के लिए है बेहद फायदेमंद! इस संस्था ने की पहल, देखें नाम



जिला अस्पताल पुलिस चौकी के अनुसार ग्राम गढ़डोंगरी (सिहावा) निवासी चन्द्रशेखर नेताम (21) पिता चेतन लाल बीते 3 जनवरी को गांव के दुष्यंत ओटी के साथ दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने जामगांव गया था। यहां से वह सामान खरीदने कांकेर चला गया। वापस लौटते समय ग्राम कसपुर के पास सड़क किनारे लघुशंका कर रहा था, तभी उड़ीसा पासिंग पिकअप क्रमांक-ओडी 33 पी-6099 ने उसे ठोकर मार दी।
यह भी पढ़ें

White tiger In cg: भिलाई के मैत्रीबाग में सबसे अधिक सफेद बाघ, सलभर में 5 शावकों ने लिया जन्म



दोनों को घायल अवस्था में कांकेर जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां से रायपुर रिफर किया गया। किसी कारणवश चन्द्रशेखर को वापस धमतरी के मसीही अस्पताल में लाया गया, जहां डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं दुष्यंत को रायपुर में भर्ती कराया गया हैं। अन्य घटना में कुरूमार (नरहरपुर) निवासी भोजराम साहू (48) पिता पुसऊराम बीते 2 जनवरी को बैंक काम से चारामा गया था। वापस लौटते समय बाबूकोहका के पास अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। इलाज के लिए उसे चारामा अस्पताल ले जाया गया, जहां से मसीही अस्पताल धमतरी लाया गया। शाम को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
सिक्सलेन निर्माण में लगे कर्मचारी की मौत

एक अन्य घटना में भारतमाला परियोजना सिक्स-लेन निर्माण कार्य में लगे एक कर्मचारी हादसे का शिकार हो गया। 3 जनवरी की रात उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक जाकीर अंसारी उत्तर प्रदेश का है।
छत से गिरने से युवक की मौत

ग्राम उड़कुड़ा (चारामा) निवासी देवेश साहू (30) बीते 3 जनवरी की सुबह छत में चढ़ा था, जहां से अचानक गिर गया। इलाज के लिए चारामा अस्पताल लाया गया, जहां से मसीही अस्पताल रिफर कर दिया गया। इलाज के दौरान रात में उसकी मौत हो गई। एक अन्य घटना में ग्राम बेंदकुरा (गरियाबंद) निवासी प्रभात ध्रुव (19) पिता मीलूराम 3 जनवरी को अपने तीन साथियों के साथ अलग-अलग बाइक में घूमने के लिए धमतरी आया था।
रात करीब 11 बजे घर जाने के लिए धमतरी से निकला था। घंटेभर बाद 12 बजे के करीब दुगली घाटी में बाइक अनियंत्रित होकर पत्थर से जा टकराई, जिसमें प्रभात व हुलेश गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्रभात को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

Hindi News/ Dhamtari / धमतरी में 5 लोगों की मौत, अलग-अलग हादसों में गंवाई जान, घरों में छाया मातम

ट्रेंडिंग वीडियो