scriptपिकनिक मनाने आए युवक के साथ हादसा, पैर फिसलने से 25 फीट गहरी खाई में जा गिरा, मौत | Crime in Dhamtari: Youth dies after falling in a 25 foot deep ditch | Patrika News
धमतरी

पिकनिक मनाने आए युवक के साथ हादसा, पैर फिसलने से 25 फीट गहरी खाई में जा गिरा, मौत

दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए नरहरा जलप्रपात गए एक युवक के चट्टान में पैर फिसलने से गहरे खाई में डूब गया।

धमतरीOct 31, 2019 / 03:39 pm

Ashish Gupta

dhamtari_crime.jpg
शैलेन्द्र नाग/धमतरी. दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए नरहरा जलप्रपात गए एक युवक के चट्टान में पैर फिसलने से गहरे खाई में डूब गया। पर्यटकों के साथ पुलिस और गोताखोर की टीम उसे ढूंढने के लिए विशेष अभियान चलाया। करीब 20 घंटे बाद गुरुवार को दोपहर उसकी लाश को ढूंढ निकाला गया।
दोस्तों के साथ घूमने गए गेल कर्मचारी की गाड़ी पेड़ से टकराई, चार घायल, तीन की हालत गंभीर

यह घटना केरेगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बाजार कुररीडीह के नरहरा जलप्रपात का है। पुलिस सूत्रों के अनुसार बुधवार को दोपहर ग्राम सिंगपुर से युवक टिकेश्वर सोरी (26) अपने 10 दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए नरहरा जलप्रपात आया था। दिनभर यहां सैर सपाटा करने के बाद जलप्रपात के पानी में वह अठखेलियां कर रहे थे कि तभी उसका पैर चट्टान की फिसलन में फिसल गया। इससे वह सीधे करीब 25 फीट गहरी खाई में जा गिरा।

नन्हीं बेटी के प्रेम में दामाद ने की ससुर की हत्या, सास को किया घायल

गहरे पानी में युवक की डूबने की खबर जैसे ही उनके दोस्तों के जरिए आसपास के सैलानियों को लगी। तब तत्काल उसे ढूंढने का प्रयास किया गया। पुलिस को भी खबर कर दी गई । पश्चात मगरलोड टीआई संतोष जैन, केरेगांव टीई प्रमेश ध्रुव के निर्देशन में पुलिस और गोताखोर की टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर युवक को ढूंढने का के लिए विशेष अभियान चलाया गया लेकिन वह नही मिला।
दिवाली मनाने बीवी के साथ गया था ससुराल, आधी रात हुआ कुछ यूं की डैम पहुंचकर 40 फीट ऊंचाई से लगा दी छलांग

दूसरे दिन गुरुवार को भी मगरलोड और केरेगांव पुलिस द्वारा युवक को ढूंढने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। करीब 20 घंटे बाद दोपहर करीब 12 बजे गहरे खाई से पुलिस ने युवक की लाश को ढूंढ निकाला। मगरलोड पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया।
उल्लेखनीय है कि युवक टिकेश्वर सोरी सिंगपुर के बीट गार्ड कार्तिक राम का पुत्र है, जो कांकेर में 12वी की पढ़ाई करता था। दीपावली त्यौहार में वह घर आया था। इस बीच अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए वह नरहरा जलप्रपात आया था। इस बीच वह हादसे का शिकार हो गया।

Home / Dhamtari / पिकनिक मनाने आए युवक के साथ हादसा, पैर फिसलने से 25 फीट गहरी खाई में जा गिरा, मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो