25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिवाली मनाने बीवी के साथ गया था ससुराल, आधी रात हुआ कुछ यूं की डैम पहुंचकर 40 फीट ऊंचाई से लगा दी छलांग

बीवी को ससुराल छोड़कर युवक गया था अपने मामा के घर .
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धमतरी

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 30 Oct 2019, 8:43 PM IST

दिवाली मनाने बीवी के साथ गया था ससुराल, आधी रात हुआ कुछ यूं की डैम पहुंचकर 40 फीट ऊंचाई से लगा दी छलांग

दिवाली मनाने बीवी के साथ गया था ससुराल, आधी रात हुआ कुछ यूं की डैम पहुंचकर 40 फीट ऊंचाई से लगा दी छलांग

धमतरी. @शैलेन्द्र नाग। छत्तीसगढ़ के धमतरी से एक चौकानें वाली खबर सामने आई है। दरअसल युवक ने रूद्री डैम में 40 फीट की ऊंचाई से कूदकर अपनी जान दे दी है। मॉर्निंगवॉक में निकले लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

दिवाली की रात राजधानी में हुआ बड़ा बलवा, लड़ाई में तीन गंभीर, रातों - रात बढ़ाई गई पुलिस बल

यह घटना रूद्री थानांतर्गत हटकेश्वर वार्ड की है। पुलिस ने बताया कि युवक दीपक (27) पिता मुकुंद साहू दीपावली त्यौहार मनाने के लिए अपने पत्नी के साथ ग्राम बड़े गौर (चारामा) गया हुआ था। पत्नी को ससुराल में छोड़ने के बाद वह विंध्यवासनी वार्ड स्थित अपने मामा के घर आ गया। यहां मंगलवार-बुधवार की देर रात करीब 2 बजे वह अपने बाइक क्रमांक-सीजी-05-एजी-2546 में सवार होकर रूद्री डैम पहुंचा और 40 फीट की ऊंचाई से छलांग लगा दी।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, इन इलाकों में ' क्यार Cyclone' का दिखेगा असर

इस घटना में अधिक मात्रा में रक्तश्राव होने से उसकी दीपक की मौत हो गई। सुबह जब मार्निंगवाक के दौरान लोगों ने डेम में शव को देखकर तत्काल इसकी सूचना रूद्री पुलिस को दी। मामले की गंभीरता को से लेते हुए टीआई भावेश शेंडे अपने मातहत कर्मचारियों के साथ घटना स्थल पहुंचे और आसपास के क्षेत्रों की जांच-पड़ताल की।

पुलिस द्वारा काफी कोशिशों के बाद भी जब शव की शिनाख्त नहीें हुई, तब युवक का फोटो सोशल मीडिया में वायरल किया गया। इसके बाद उसकी शिनाख्त हाटकेश्वर वार्ड निवासी दीपक के रूप में हुई। बहरहाल पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनोंं को सौंप दिया है।

वर्जन
युवक ने आत्महत्या क्यो किया, इसकी बारिकी से जांच पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
भावेश शेंडे, प्रभारी रूद्री थाना

Click & Read More Chhattisgarh News.

छोटे भाई को होटल में छोड़कर मालिक चला गया था घर, जब सुबह आकर देखा तो खून से लथपथ पड़ा था शरीर