scriptभाभी बोली – खोल दूंगी अवैध संबंध की पोल तो देवर ने किया ये काम, पति के उड़ गए होश | younger Brother arrested to case of sister-in-law murder | Patrika News
धमतरी

भाभी बोली – खोल दूंगी अवैध संबंध की पोल तो देवर ने किया ये काम, पति के उड़ गए होश

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

धमतरीJun 13, 2018 / 08:14 pm

चंदू निर्मलकर

dhamtari crime news

भाभी बोली – खोल दूंगी अवैध संबंध की पोल तो देवर ने किया ये काम, पति के उड़ गए होश

धमतरी. भाभी ने जब ये कहा कि वह उसके साथ अपने अवैध संबंधों की पोल खोल देगी, तो देवर राजकुमार ध्रुव (30) डर गया और जागेश्वरी ध्रुव (30) की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद लाश को बालका नदी में ले जाकर फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार यह घटना है सिहावा थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसिदा की। रतिलाल ध्रुव ने पिछले 18 मई को सिहावा थाना में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी पत्नी की लाश बालक नदी में तैरते हुए मिली है। पुलिस तत्काल हरकत में आ गई। थाना प्रभारी अपने पुलिस अधिकारियों की टीम के साथ वहां पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। महिला सिर्फ पेटीकोट पहनी हुई थी। उसकी साड़ी नहीं मिली। इससे संदेह हुआ कि कही उसकी हत्या तो नहीं कर दी गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

स्वीकार किया जुर्म
रतीलाल ने जागेश्वरी का संबंध अपने कथित भाई राजकुमार ध्रुव से बताते हुए संदेह व्यक्त किया कि उसी ने हत्या की होगी। यह क्लू मिलने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर जब कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302, 201 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।

हत्या का कारण
पुलिस ने बताया कि विगत 17 मई को जागेश्वरी बाई अपने देवर राजकुमार के नए घर में गई। वहां दोनों ने पहले खूब शराब पी। नशा जब ज्यादा चढ़ गया, तो जागेश्वरी ने कहा कि उनके बीच जो अवैध संबंध है, इसकी जानकारी अपने पति समेत अन्य लोगों को दे देगी। इससे राजकुमार डर गया और उसने गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद साड़ी को निकाल लिया। लाश को घसीटते हुए नदी में ले जाकर डाल दिया। पुलिस ने आरोपी के घर से जली हुई साड़ी का साक्ष्य भी बरामद किया है।

Home / Dhamtari / भाभी बोली – खोल दूंगी अवैध संबंध की पोल तो देवर ने किया ये काम, पति के उड़ गए होश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो