scriptनशामुक्ति से होगा आर्थिक और नैतिक विकासः द्रौपदी मुर्मू | Economic and moral development from Deaddiction | Patrika News
धनबाद

नशामुक्ति से होगा आर्थिक और नैतिक विकासः द्रौपदी मुर्मू

गुरुवार को हरमू स्थित दिगम्बर जैन भवन में नशा मुक्ति प्रदर्शनी का
उद्घाटन करते हुए राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने सभी को संबोधित किया…

धनबादOct 21, 2016 / 02:49 pm

श्रीबाबू गुप्ता

draupadi Murmu

draupadi Murmu

धनबाद-रांची। गुरुवार को हरमू स्थित दिगम्बर जैन भवन में नशा मुक्ति प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने सभी को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मानव के नैतिक विकास, आर्थिक विकास एवं अच्छे स्वास्थ्य हेतु आवश्यक है कि लोग नशा पान से दूर रहें।

उन्होंने ने कहा कि अच्छे सामाजिक एवं पारिवारिक माहौल के लिए आवश्यक है कि नशा मुक्ति से न केवल लोगों का विकास होगा बल्कि सम्पूर्ण समाज का विकास होगा। कहा कि अच्छे कर्म करें तथा दूसरों की भलाई की ओर ध्यान दें, परोपकार से बड़ा कोई दूसरा पुण्य नहीं है। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण विश्व में जैन धर्म के तीर्थंकरों का अत्यन्त ही सम्मान के साथ उल्लेख किया जाता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो