scriptBhojshala ASI Survey : भोजशाला सर्वे का 8वां दिन, आज नमाज का दिन इसलिए सुबह 6 बजे पहुंची टीम | Bhojshala ASI survey 8th day will be friday namaz hence team reach 6am morning | Patrika News
धार

Bhojshala ASI Survey : भोजशाला सर्वे का 8वां दिन, आज नमाज का दिन इसलिए सुबह 6 बजे पहुंची टीम

शुक्रवार 29 मार्च को दोनों पक्षों के लोगों के साथ सुबह 6:11 बजे ASI टीम भोजशाला पहुंची। बता दें कि शुकवार होने के चलते आज कमाल मौला मस्जिद में दोपहर 1 से 3 बजे के बीच जुमे की नमाज होनी है। यही कारण है कि, सर्वे टीम आज सुबह यहां जल्दी पहुंची है।

धारMar 29, 2024 / 10:34 am

Faiz

Bhojshala ASI Survey 8th day

Bhojshala ASI Survey : भोजशाला सर्वे का 8वां दिन, आज नमाज का दिन इसलिए सुबह 6 बजे पहुंची टीम

मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित भोजशाला वर्सेज कमाल मौला मस्जिद में आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) की टीम द्वारा शुरु किए गए सर्वेक्षण का आज आठवां दिन है। हाईकोर्ट द्वारा दिए आदेश के तहत पुरातत्व विभाग की सर्वे टीम के साथ शुक्रवार 29 मार्च को दोनों पक्षों के लोगों के साथ सुबह 6:11 बजे भोजशाला पहुंची। बताया जा रहा है कि आज कमाल मौला मस्जिद में जुमे की नमाज का दिन है, जिसके चलते सर्वे टीम सुबह जल्दी पहुंची है। आज भी दिनभर सर्वे किया जाएगा। ASI टीम के साथ हिंदू पक्ष की ओर से याचिकाकर्ता आशीष गोयल, गोपाल शर्मा और मुस्लिम पक्ष की ओर से अब्दुल समद भी भोजशाला में दाखिल हुए हैं।

 

इससे पहले गुरुवार को भी एएसआई टीम सुबह 7.52 बजे सर्वे कार्य करने के लिए भोजशाला पहुंची थी। इसी प्रकार भोजशाला में चल रहे सर्वे को शुक्रवार को 8वां दिन है। बीते आठ दिनों से ये सर्वे निर्बाध रूप से हर रोज चल रहा है। यहां तक कि सर्वे के पहले दिन यानी 22 मार्च शुक्रवार को जुमे की नमाज होने के बाद भी सर्वे कार्य नहीं रुका। वहीं 26 मार्च को मंगलवार होने की वजह से हिंदू दर्शनार्थियों की पूजा अर्चना और हनुमान चालीसा के पाठ के आयोजन पर भी सर्वे का कार्य जारी रहा।

 

यह भी पढ़ें- आचार संहिता और कॉलेज में एग्जाम के दिन ABVP ने कैंपस में जमकर खेली होली, फुल वॉल्यूम में बजा डीजे

 

Bhojshala ASI Survey 8th day

गौरतलब है कि हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ के निर्देश पर आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) ने पिछले शुक्रवार यानी 22 मार्च से सर्वे शुरू किया था। जबकि आज दोपहर को इसी स्थान पर बड़ी संख्या में मुस्लिम अपनी परंपरागत जुमे की नमाज भी अदा करेंगे। सर्वे प्रक्रिया प्रारंभ होने के बाद आज दूसरा शुक्रवार है।

Home / Dhar / Bhojshala ASI Survey : भोजशाला सर्वे का 8वां दिन, आज नमाज का दिन इसलिए सुबह 6 बजे पहुंची टीम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो