scriptलोकतंत्र के महायज्ञ में आहुति आज | Loksabha Election voting Today | Patrika News
धार

लोकतंत्र के महायज्ञ में आहुति आज

मॉकपोल की समझाइश के साथ मतदान दल रवाना, धार क्षेत्र में 325 बूथों पर होगा मतदानसुबह 6बजे मॉकपोल के बाद सुबह7बजे से शुरू होगा मतदान

धारMay 19, 2019 / 12:26 am

amit mandloi

politequnic college Dhar

voting material

धार.17 वीं लोकसभा के लिए धार-महू क्षेत्र में धार के पॉलीटेक्निक कॉलेज से शनिवार सुबह मतदान दलों को अपने-अपने मदतान केंद्र के लिए रवाना किया गया। वीवीपैट व इवीएम हाथ में थामे निकले मतदान दलों में कुछ ऐसी डेशिंग पर्सनालिटीज भी शामिल रही, जो सुर्खियां बनी, वहीं कुछ कर्मचारी गर्मी से परेशान नजर आए। इससे पहले मतदान केंद्र पर मॉकपोल के लिए समझाइश दी गई। मतदान रविवार सुबह 7 बजे से शुरू होगा, जिससे पहले 6 बजे से मॉकपोल किया जाएगा।
एसडीएम वींरेंद्र कटारे के अनुसार धार विधानसभा क्षेत्र में कुल 325 बूथ हैं, जिनके लिए 325मतदान दल रवाना किए गए। प्रत्येक मतदान दल में 4कर्मचारी हैं, जिससे शनिवार सुबह 1300 कर्मचारी पोलिटेक्निक कॉलेज में जमा हुए। सभी मशीनों की पूर्व में ही जांच की जा चुकी है, जिन पर अब रविवार सुबह मॉकपोल होगा। मॉकपोल पारदर्शिता के लिए किया जाता है, जिसमें सभी राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों को उपस्थित रहना चाहिए। कई मर्तबा हार का कारण मशीनों छेड़छाड़ बताया जाता है, जिससे बचने के लिए एक घंटे का मॉकपोल होता है। इसमें प्रत्येक राजनीतिक दल का प्रतिनिधि मशीन पर मॉक वोट कर इसकी जांच कर सकता है। मतदान केंद्र पर रवाना होने से पहले कुछ महिला कर्मियों ने सेल्फी ली तो कुछ गर्मी के प्रकोप से मायुस भी नजर आए।
दरबार और गिरवाल सहित सात उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला इवीएम में होगा बंद
धार. इस बार धार-महू लोकसभा सीट के लिए सात उम्मीदवार मैदान में है। इनमें से तीन राष्ट्रीय राजनीतिक दलों से, तीन अन्य दलों से व एक निर्दलीय शामिल हैं। भाजपा से छतरसिंह दरबार है, जो पूर्व में इसी क्षेत्र से सांसद रह चुके हैं। इंडियन नेशनल कांग्रेस से दिनेश गिरवाल हैं, जो पहली मर्तबा चुनाव में हैं। गिरवाल लंबे समय से राजनीति में हैं, जो पूर्व में जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं। इधर बहुजन समाज पार्टी से गुलसिंह कवचे भाग्य आजमा रहे हैं। जबकि बहुजन मुक्ति पार्टी से कैलाश वसुनिया मैदान में हैं। इनके अलावा भारतीय अमृत पार्टी से मनीष डेविड, जनता कांग्रेस से रामचरण मालीवाड़ तथा निर्दलीय के रूप में दशरथ-भुवान उम्मीदवार हैं। कुल 7 उम्मीदवार सांसद बनने की उम्मीद के साथ मैदान पकड़े हुए हैं, जबकि रविवार को मतदान में इनके भाग्य का फैसला होगा।

Home / Dhar / लोकतंत्र के महायज्ञ में आहुति आज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो