scriptनवयुवकों ने बनाई सैनेटाइज कैनाल | New youth created sanitary canal | Patrika News
धार

नवयुवकों ने बनाई सैनेटाइज कैनाल

मात्र दो दिन में मशीन का निर्माण, लागत लगभग 30 हजार रुपए

धारApr 07, 2020 / 11:34 pm

shyam awasthi

नवयुवकों ने बनाई सैनेटाइज कैनाल

विक्की शर्मा, रितेश प्रजापत एवं रफीक शाह लल्ला ने बताया कि चार बाय तीन वर्ग फीट की केनाल की ऊंचाई 8 फीट है। इसमें 8 नोजल लगाई गई है। बर्जर भी लगाया गया। एलइडी लाइट का भी उपयोग किया गया है। केनाल में प्रवेश एवं निर्गम द्वार रहेंगे।

बदनावर ञ्च पत्रिका. कोरोना बायरस संक्रमण से बचाव के लिए यहां के नवयुवकों ने सेनेटाइज केनाल बनाई है। मशीन में प्रवेश करने वाले व्यक्ति को 5 सेकंड सेनेटाइज होने का लाभ मिल सकेगा। मशीन निर्माण को अंतिम रूप देते विक्की शर्मा, रितेश प्रजापत एवं रफीक शाह लल्ला ने बताया कि चार बाय तीन वर्ग फीट की केनाल की ऊंचाई 8 फीट है। इसमें 8 नोजल लगाई गई है। बर्जर भी लगाया गया। एलइडी लाइट का भी उपयोग किया गया है। केनाल में प्रवेश एवं निर्गम द्वार रहेंगे। व्यक्ति जैसे ही केनाल में प्रवेश करेगा। नोजल सतत 5 सेकंड तक सेनेटाइज करेगा। उसके बाद मशीन स्वत: बंद हो जाएगी। इस दौरान पूर्ण रूप से सेनेटाइज व्यक्ति बाहर आ सकेगा। नवयुवकों की माने तो मात्र दो दिन में मशीन का निर्माण कर दिया है। इस पर लागत लगभग 30 हजार रुपए खर्च की है। सेनेटाइजर केनाल निर्माण की जानकारी मिलते ही लोगों में उत्साह है। मशीन तैयार होते ही इसे बस स्टैंड पर इंस्टाल करने की अनुमति एसडीएम से मिलते ही इसे लोगों की सेवा के लिए समर्पित किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो