25 जनवरी 2020 को गुप्त नवरात्रि माघ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से आरंभ हो चूकी जो 3 फरवरी 2020 तक रहेगी।मान्यता है कि नवरात्रि काल में पूरे नौ दिनों तक हर रोज सुबह-शाम माँ दुर्गा भवानी की विशेष पूजा-अर्चना करने के बाद श्रद्धा पूर्वक करना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार ईश्वर की आरती करने से मानव जीवन की बाधाएं दूर होकर भौतिक व आध्यातमिक कामनाएं पूरी हो जाती है। गुप्त नवरात्र में दस महाविद्या माताओं की पूजा के बाद इस आरती का गायन जरूर करें।