धर्म-कर्म

कामदा एकादशी : भगवान विष्णु का दिन है गुरुवार,ऐसे करें प्रसन्न और पाएं मनचाहा आशीर्वाद

: कुछ आसान से उपाय करेंगे आपकी मनोकामना पूरी।: विवाह न होना, आर्थिक समस्या का होना और मानसिक अशन्ति जैसी समस्याएं भी होंगी दूर

Apr 23, 2021 / 01:45 pm

दीपेश तिवारी

blessings of lord vishnu

देवताओं के गुरु यानि बृहस्पति का दिन बृहस्पतिवार कहलाता है, वहीं देवगुरु devguru का दिन होने के कारण इसे गुरुवार भी कहते हैं। इस दिन के कारक देव श्री हरी विष्णु lord vishnu माने गए हैं । वहीं जानकारों के अनुसार शांति व प्रसन्नता के लिए एकादशी Ekadashi और गुरुवार का दिन विशेष दिन माना जाता है।

गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और मां सरस्वती दोनों की पूजा का दिन होता है। वहीं आज कामदा एकादशी kamda Ekadashi 2021 के अवसर पर हम आपको भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के गुरुवार के कुछ आसान उपाय बता रहे हैं।

माना जाता है कि भगवान विष्णु lord vishnu आसानी से प्रसन्न नहीं होते। लेकिन यदि कोई भक्त उनकी सच्चे मन से अराधना करें तो वो जरूर कृपा बरसाएंगे। पंडित एसके शुक्ल के अनुसार शास्त्रों में भी भगवान बृहस्पति साधु और संतों के देव माने गए हैं और इसी तरह पीला रंग संपन्नता का प्रतीक भी है। यही वजह है कि पीला रंग इस दिन को समर्पित किया गया है।

MUST READ : कामदा एकादशी 2021 पर इस बार 02 योग और 07 शुभ मुहूर्त, जानें कब क्या करें ?

मनोकामना को पूरा करने वाला दिन-
वहीं जानकारों का मानना है कि कई समस्याएं जैसे विवाह न होना, आर्थिक समस्या का होना और मानसिक अशांति दूर करने के लिए यदि एकादशी Ekadashi या गुरुवार के दिन कुछ आसान से उपाय किये जाएं, तो मनोकामना जरूर पूरी होती है।

दरअसल हिंदू पौराणिक ग्रंथों में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु lord vishnu का दिन माना गया है। माना जाता है कि इस दिन यदि कोई भक्त सच्चे मन से श्रीहरि को प्रसन्न करता है तो उसकी मनोकामनाएं जरूर पूरी होती है।

: एकादशी Ekadashi या गुरुवार thursday के दिन नहाते समय पानी में एक चुटकी हल्दी डालकर स्नान करें। इसके बाद ‘ऊं नमों भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जप करें। और फिर भगवान विष्णु जी की पूजा करें। ऐसा करने पर विवाह में आ रही अड़चन दूर होगी।

: यदि जन्मकुंडली में गुरु दोष हो तो हर एकादशी या गुरुवार को भगवान विष्णु lord vishnu को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं। इससे आपको काफी फायदा मिलेगा।

: गुरु दोष शांति के लिए पीली वस्तुओं जैसे गुड़,चने की दाल, केले, पीले फूल, चन्दन या पीले वस्त्र, हल्दी, पीले रंग की मिठाई और गाय का घी का दान करें।

MUST READ : कब होगा भगवान विष्णु का कल्कि अवतार, जानें कुछ खास रहस्य

lord_kalki.jpg

: गुरुवार के दिन लेन-देन थोड़ा संभलकर करें और अगर कोई इस दिन धन मांगने आता है तो धन देने से आपका गुरु कमजोर हो जाता है जिससे आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं।

: गुरुवार को शाम के समय केले के वृक्ष के आगे दीप दान DeepDan करके कोई न कोई मिठाई चढ़ा कर अगर हो सकें तो बेसन की मिठाई को ही अर्पित करें और लोगों में बांट दें।

ये 5 काम, भगवान विष्णु होंगे प्रसन्न –
एकादशी और गुरुवार को बेहद खास दिन माना जाता है। इस दिन विष्णु भगवान Lord vishnu की पूजा करने का विधान है। गुरुवार के दिन पीले रंग के कपड़े पहने जाते हैं।

घर में सुख समृद्धि और संपन्नता लाने के लिए एकादशी और गुरुवार के दिन विष्णु भगवान lord vishnu की पूजा की जाती है। यहां हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे ही उपाय जिन्हें गुरुवार के दिन करने से बृहस्पति देव की कृपा प्राप्त होती है।

1. पीले रंग के कपड़े पहनने : गुरुवार के दिन पीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए। पीला रंग भगवान विष्णु को बेहद प्रिय है। इसलिए भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए पीले रंग के कपड़ें पहने जाते हैं।

https://youtu.be/ID4Hrn_EE9M
2. विष्णु भगवान की पूजा : एकादशी और गुरुवार के दिन विष्णु भगवान की पूजा की जाती है। कहा जाता है कि विष्णु भगवान की पूजा से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

3. केले के पेड़ की पूजा: गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा की जाती है। इस दिन सुबह-सुबह केले के पेड़ की पूजा कर उसके नीचे घी का दीपक जलाना चाहिए। इसके साथ ही केले के पेड़ पर चने की दाल चढ़ाना शुभ होता है।
4. पीले रंग की चीजें दान : गुरुवार के दिन पीले रंग की चीजें जैसे कपड़ें, अन्न का दान करना शुभ माना जाता है।

5. सत्यनारायण की कथा : भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए गुरुवार को सत्यनारायण की कथा पढ़ते हैं।

Home / Astrology and Spirituality / Dharma Karma / कामदा एकादशी : भगवान विष्णु का दिन है गुरुवार,ऐसे करें प्रसन्न और पाएं मनचाहा आशीर्वाद

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.