
best tips to get blessings of lord vishnu
सनातन धर्म के त्रिदेवों में से एक प्रमुख भगवान विष्णु हैं। जिन्हें जगत का पालनहार भी माना जाता है। वहीं सप्ताह के दिनों की बात करें, तो इसमें बृहस्पतिवार जो देवताओं के गुरु यानि देवगुरु का दिन है, ऐसे में यह दिन मुख्य रूप से भगवान विष्णु को समर्पित है यानि इस दिन के कारक देव भगवान विष्णु ही हैं। ऐसे में आज हम आपको भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के तरीकों के बारे में बता रहे हैं।
पंडित सुनील शर्मा के अनुसार कई बार मेहनत के बाद भी किस्मत द्वारा साथ नहीं दिए जाने के चलते बनता काम भी बिगड़ जाता है। यहां तक की रिश्ते की बात मुकाम पर पहुंचते-पहुंचते टूट जाती है। कुछ धार्मिक ग्रंथों में ऐसे लोगों के लिए गुरुवार के दिन कुछ उपाय करने के बारे में बताया गया है, ताकि उनका काम बन सके। ऐसे में माना जाता है कि यदि कोई जातक गुरुवार के दिन ये उपाय करें तो उनकी सारी समस्या दूर हो सकती हैं, इसके तहत...
सुबह उठकर नहाने के बाद पीला कपड़ा पहनें। उसके बाद पीले फूल और गुड़ चने की दाल को एक साथ मिला कर प्रसाद बनाएं। इस प्रसाद को आप भगवान को अर्पण कर पूजा करें। इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होकर अपना आशीर्वाद आपके घर पर सदा बनाए रखेंगे। इस दिन पूजा विधि-विधान के अनुसार की जानी चाहिए...
: गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करें। गुरुवार के दिन केले के पेड़ पर चने की दाल, गुड़, हल्दी को जल में डालकर अर्पित करें।
: पूजा के बाद श्री हरि भगवान विष्णु को पीले रंग के पुष्प अर्पित करें।
: गुरुवार के दिन ॐ ग्रां ग्रीं ग्रों स: गुरुवे नम: मंत्र का 108 बार जप करें। वहीं जातक ओम नम: भगवते वासुदेवाय का जाप भी पूरे दिन मन में ही सही करते रहें।
: गुरुवार के दिन पीले रंग के वस्त्र धारण करें और साथ ही पीले रंग का रुमाल साथ रखें।
Updated on:
25 Jun 2020, 4:20 PM IST
Published on:
25 Jun 2020, 1:17 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.