जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर के उसलापुर स्थित अलका एवेन्यू में कोयला कारोबारी शाहबाज खान के निवास पर शुक्रवार सुबह ACB/EOW की टीम पहुंची। टीम के पहुंचते ही इलाके में हलचल बढ़ गई। बताया जा रहा है कि जांच अधिकारी घर में मौजूद दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड की पड़ताल कर रहे हैं। हालांकि, इस कार्रवाई में अब तक क्या जानकारी सामने आई है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।