scriptमुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की पूर्व सैनिकों की हौसला अफजाई | Chief Minister Ashok Gehlot encouraged the ex-servicemen | Patrika News
धौलपुर

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की पूर्व सैनिकों की हौसला अफजाई

धौलपुर. राज्य सरकार की ओर से वीसी के माध्यम से कोरोना वारियर का हौंसला अफजाई कर उन्हें कोरोना काल में जागरूकता अभियान से जुड़कर कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। जिला कलक्टर राकेश कुमार जायसवाल ने बताया कि सीएम ने वीसी में भूतपूर्व सैनिकों से बातचीत की। अब तक कोरोना काल में किए जाने वाले कार्यों का फीडबैक लिया।

धौलपुरJul 08, 2020 / 01:25 pm

Naresh

Chief Minister Ashok Gehlot encouraged the ex-servicemen

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की पूर्व सैनिकों की हौसला अफजाई

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की पूर्व सैनिकों की हौसला अफजाई

धौलपुर. राज्य सरकार की ओर से वीसी के माध्यम से कोरोना वारियर का हौंसला अफजाई कर उन्हें कोरोना काल में जागरूकता अभियान से जुड़कर कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। जिला कलक्टर राकेश कुमार जायसवाल ने बताया कि सीएम ने वीसी में भूतपूर्व सैनिकों से बातचीत की। अब तक कोरोना काल में किए जाने वाले कार्यों का फीडबैक लिया। भूतपूर्व सैनिकों ने यह विश्वास दिलाया कि उनका संगठन जिला सैनिक कल्याण बोर्ड हमेशा सरकार के साथ रहा है। आगे भी सरकार का हर तरह से सहयोग करने के लिए तैयार है। चाहे वह कानून व्यवस्था की पालना हो या घर घर जाकर लोगों को जागरूक करना। सामग्री वितरण या अन्य कार्य। प्रत्येक जिम्मेदारी की पालना करना सैनिक कल्याण बोर्ड का मुख्य ध्येय रहा है। पूर्व सैनिक हर जिम्मेदारी को निभाने में सक्षम है। मुख्यमंत्राी ने कहा कि जागरूकता अभियान ही जिंदगी बचाने का अभियान है। भूतपूर्व सैनिकों के हितों की रक्षा और कल्याण के लिए सरकार द्वारा योजनाओं का लाभ दिलाना प्रमुख प्राथमिकता रही है। जिला कलक्टर ने बताया कि जिले में लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करने के लिए रथ यात्रा, प्रदर्शनी लगाकर जागरूकता के प्रयास किए जा रहे है। जिससे कोरोना महामारी का खात्मा किया जा सके। वीसी में इस अवसर पर भूत पूर्व सैनिकों सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Home / Dholpur / मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की पूर्व सैनिकों की हौसला अफजाई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो