scriptएंटीवायरल गुणों से भरपूर सेब खाएं, स्वस्थ शरीर व सुंदर त्वचा पाएं | Eat one Apple a day and get healthy body and beautiful skin | Patrika News
डाइट फिटनेस

एंटीवायरल गुणों से भरपूर सेब खाएं, स्वस्थ शरीर व सुंदर त्वचा पाएं

सेब में एंटीवायरल गुण होता है जो बैक्टीरिया और वायरस को शरीर से दूर रखता है और मुंह में लार की मात्रा को भी बढ़ाता है

Jan 09, 2019 / 03:40 pm

युवराज सिंह

apple for health

एंटीवायरल गुणों से भरपूर सेब खाएं, स्वस्थ शरीर व सुंदर त्वचा पाएं

सेब में एंटीवायरल गुण होता है जो बैक्टीरिया और वायरस को शरीर से दूर रखता है और मुंह में लार की मात्रा को भी बढ़ाता है। नियमित सेब खाने से दांत तो स्वस्थ रहते ही हैं, कैंसर और हृदय रोग का खतरा भी कम हो जाता है। इसमें पौष्टिक तत्व भी भरपूर होते हैं जो ना केवल व्यक्ति को रोगों से लड़ने में मदद करते हैं बल्कि उसे मानसिक और शारीरिक रूप से भी फिट रखते हैं।
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर
सेब में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होता है। इसमें पाए जाने वाले पॉलीफेनोल और फ्लेवोनोइड्स दिल के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके अलावा, यह आपके शरीर के लिए आवश्यक मिनेरल्स, और पोटेशियम तत्वों का बेहतरीन स्त्रोत है। दिन में एक बार सेबफल के ज्यूस को लेने से ह्रदय के लिए सुचारु रुप से काम करना आसान हो जाता है।
फेफड़े बनाए ताकतवर
सेबफल के ज्यूस से दमा रोगियों को अत्यधिक लाभ मिलता है। इससे में दमे के अटैक को रोकने की क्षमता होती है। इसमें होने वाला फ्लेवोनोइड्स फेफड़ों को ताकतवर बनाता है। शोध से यह साबित हो चुका है के जो लोग नियमित रुप से सेबफल के ज्यूस का सेवन करते हैं उन्हें फेफड़ों संबंधी बीमारियां होने की संभावना काफी कम हो जाती है।
पाचन तंत्र दुरुस्त
सेबफल में मौजूद अल्कालिनिटी लीवर को शरीर के शोधन में मदद करता है। सेबफल में शरीर के ph स्तर को नियंत्रित करने का गुण होता है। इसकी बाहरी परत में मौजूद पेक्टिन से पाचन तंत्र दुरुस्त होता है।
मुलायम त्वचा
सेब में मौजूद विटामिन ए, विटामिन सी और कॉपर न सिर्फ अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं, बल्कि आपकी त्वचा के लिए भी ये तत्व काफी फायदेमंद हैं। इसमें पाई जाने वाली विटामिन सी की मात्रा त्वचा के लचीलेपन को बरकरार रखते हुए झुर्रियों आदि से चेहरे की रक्षा करती है।

Home / Health / Diet Fitness / एंटीवायरल गुणों से भरपूर सेब खाएं, स्वस्थ शरीर व सुंदर त्वचा पाएं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो