scriptकरोड़ों खर्च, किसानों के खेत तक नहीं पहुंचा पानी | Crores spent, water did not reach the farmers' fields | Patrika News
डिंडोरी

करोड़ों खर्च, किसानों के खेत तक नहीं पहुंचा पानी

भाखा बांध की नहर में अनदेखी, किसान परेशान

डिंडोरीDec 01, 2020 / 07:07 pm

ayazuddin siddiqui

Crores spent, water did not reach the farmers' fields

Crores spent, water did not reach the farmers’ fields

अमरपुर. जिले के विकासखंड अमरपुर में शासन द्वारा कृषि को लाभ का व्यवसाय बनाने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं,परंतु यह प्रयास अमरपुर ब्लॉक में पूरी तरह से असफल होता दिखाई दे रहा है। सिंचाई के लिए करोड़ों रुपए पानी की तरह बहा कर बांध और नहर का निर्माण कार्य तो कर दिया गया लेकिन किसानों को इस नहर से पानी ही नहीं मिल पा रहा है। ब्लॉक मुख्यालय के करीब खरमेर नदी में बने भाखा बांध जिससे ग्राम बरसिंघा बिजौरी एवं रामगढ़ आदि के किसानों को सिंचाई के लिए बांध निर्माण किया जा चुका है। भरपूर पानी होने के बावजूद किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल रहा है। इसका कारण नहर का जर्जर स्थिति में होना है। अनेक जगहों पर नहर ध्वस्त हो चुकी है। किसान अपने खेतों की जुताई कर पूरी तैयारी कर चुकी है लेकिन पानी के अभाव में बीज बोने का कार्यक्रम नहीं कर पा रहे हैं। किसानों की फसल बोवनी में विलंब के कारण फसल प्रभावित होने की संभावना लग रही है।
दो वर्ष में भी काम अधूरा
जानकारी अनुसार विभाग द्वारा नहर शक्ति करण की अवधि बीत जाने के 2 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। इसके बाद भी कार्य अधूरा है। किसानों की मांग है कि अतिशीघ्र नहर सुधार का कार्य कराया जाकर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जानी चाहिए। नहर में पानी नहीं आने के कारण,किसानों में आक्रोश देखा जा रहा है। पानी न मिलने की स्थिति में नुकसानी का दावा करने की बात भी क्षेत्र किसानों के द्वारा की जा रही है।
विभाग की हो समीक्षा
अमरपुर ब्लॉक के साथ ही जिले के सभी ब्लाकों में बांध और नहरों के निर्माण पर शासन की मोटी रकम खर्च हुई है। इसके बावजूद गुणवत्ता जल संसाधन विभाग द्वारा मात्र दिखावे के लिए बनाई गई और जिले भर के बांधों में निर्माण पूर्ण होने के बाद भी सिंचाई की सुविधा नहीं मिल पा रही है। जितना अनुमान परियोजना निर्माण के समय बांधों की लागत को न्याय संगत बताने के लिए दिखाया और बताया जाता है। यह जांच का विषय है क्योंकि जल संसाधन विभाग की दस्तावेजी उपलब्धियां कुछ और बताती हैं। जिस पर वास्तविक सिंचाई की सुविधा की उपलब्धियां ना के बराबर होती है। वहीं जिले भर के सभी बांधों की निर्मित नेहरा कुछ ही वर्षों में दम तोड़ चुकी है जो विभाग के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच के लिए संकेत करता है।

Home / Dindori / करोड़ों खर्च, किसानों के खेत तक नहीं पहुंचा पानी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो