30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Health Tips: ग्रीन कॉफी पीने के हैं बहुत फायदे, इसमें कैफीन की मात्रा भी होती है न के बराबर

Health Tips: दुनिया भर में कॉफी पीने का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। यदि आप दिन में एक या दो कप ही कॉफी पीते हैं तब तो ठीक है, मगर ज्यादा मात्रा में कैफीन का सेवन करना सेहत के लिए हानिकारक भी हो सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 24 Jun 2021, 12:32 PM IST

green_cofee.jpg

Health Tips: दुनिया भर में कॉफी पीने का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। यदि आप दिन में एक या दो कप ही कॉफी पीते हैं तब तो ठीक है, मगर ज्यादा मात्रा में कैफीन का सेवन करना सेहत के लिए हानिकारक भी हो सकता है। ऐसे में आप ग्रीनब्रू कॉफी का सेवन कर सकते हैं। ग्रीन कॉफी पीने से आपकी सेहत पर असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि इसमें कैफीन की मात्रा न के बराबर होती है। इसे पीने से आप 24 घंटे चुस्त एवं स्वस्थ रहते हैं।

Read More: जीवन का आनंद लेना है तो सुबह जल्दी उठने की ऐसे डालें आदत

एनर्जी बूस्टर
ग्रीन कॉफी बीन्स में क्रोनॉलोजीकल एसिड होता है। इस तरह की कॉफी का सेवन करने से आपका मेटाबॉलिज्म सही रहता है। मेटाबॉलिज्म रेट सही मात्रा में होने से आप में सकरात्मक ऊजार् बनी रहती है। इससे आप जो भी काम करते हैं उसमें आपका मन सही रूप से लगता है।

Read More: ऐसे पता करें आपका वजन हाइट के अनुसार सही है या नहीं

वजन नियंत्रण
ग्रीन कॉफी बीन्स में भरपूर विटामिन और खनिज पाया जाता है। यह हमारे शरीर में पोषक तत्वों के स्तर को बनाए रखने में मदद करता है। इससे आपका वजन नियंत्रण में रहता है। ग्रीन कॉफी का सेवन करने से आप अपने वजन को बढ़ने से रोक सकते हैं।

रिच एंटीऑक्सीडेंट
ग्रीन कॉफी बीन्स एंटीऑक्सिडेंट्स से समृद्ध है। शरीर में आने वाली हर हानिकारक प्रभाव से यह आपको दूर व स्वस्थ रखता है। ग्रीनब्रू के बीन्स 1०० प्रतिशत भुने हुए और स्वस्थ्य हैं।

Read More: फिट रहने के लिए महिलाओं और पुरुषों को रोज लेनी चाहिए इतनी कैलोरी

मधुमेह (डायबिटीज) के स्तर में नियंत्रण : अगर आप इस तरह की कॉफी पीते हैं तो आप शुगर की मात्रा को कम कर सकते हैं।

रक्तचाप नियंत्रण
कॉफी आपके रक्तचाप को नियंत्रित करता है। उच्च रक्तचाप होने से हार्ट अटैक, क्रॉनिक किडनी फेल्योर जैसी समस्याओं को रोकता है। ग्रीनब्रू बीन्स प्लेटलेट्स बनाने में मदद करता है, इससे कॉलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ता व रक्तचाप को नियंत्रण में रखता है।

Web Title: Health Tips: benefits of green coffee bean in hindi

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

रोग और उपचार

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल