scriptसर्दी में ऊत्तकों के फैलाव से बढ़ती है जोड़ों की परेशानी, जानें इसके बारे में | Joint pain problems in winter | Patrika News
स्वास्थ्य

सर्दी में ऊत्तकों के फैलाव से बढ़ती है जोड़ों की परेशानी, जानें इसके बारे में

सर्दियों में धूप कम होने से विटामिन-डी की मात्रा कम हो जाती है। इससे जोड़ों में रक्त का संचार कम हो जाता है और तकलीफ बढ़ने लगती है।

Nov 02, 2017 / 06:00 pm

विकास गुप्ता

joint-pain-problems-in-winter

सर्दियों में धूप कम होने से विटामिन-डी की मात्रा कम हो जाती है। इससे जोड़ों में रक्त का संचार कम हो जाता है और तकलीफ बढ़ने लगती है।

सर्दी के मौसम में बैरोमेट्रिक प्रेशर के गिरने पर ऊत्तक के फैलने से जोड़ों में दर्द बढ़ जाता है। बैरोमेट्रिक प्रेशर हमारे आसपास के वातावरण का भार या दवाब होता है। वातावरण का नियमित प्रेशर हमारे शरीर को दबाता है जिससे जोड़ों के ऊत्तक फैलते नहीं। सर्दियों में धूप कम होने से विटामिन-डी की मात्रा कम हो जाती है। इससे जोड़ों में रक्त का संचार कम हो जाता है और तकलीफ बढ़ने लगती है।

दर्द से राहत के लिए
दर्द से राहत के लिए लंबे समय तक एक ही स्थिति में न बैठें। रक्त का प्रवाह बनाए रखने के लिए बीच-बीच में अपने शरीर में खिंचाव लाएं। शारीरिक गतिविधियां जैसे घूमना और जॉगिंग करना महत्त्वपूर्ण है। व्यायाम से शरीर का तापमान बढ़ता है व घुटनों में रक्तसंचार बना रहता है।


जोड़ों के दर्द में रोगियों के लिए नियमित व्यायाम बेहतर है। इससे प्राकृतिक रूप से पेनकिलर एंडोर्फिन स्त्रावित होता है। ये वजन घटाकर मांसपेशियों में मजबूती-लचीलापन बढ़ाता है। सर्दियों में जोड़ों के दर्द से बचाव के लिए मसाज थैरेपी का सहारा लिया जा सकता है। इसे प्रशिक्षित फिजियोथैरेपिस्ट से कराएं वर्ना जोड़ों को नुकसान भी हो सकता है। लगातार दर्द होने पर सिर्फ पेनकिलर न लें,डॉक्टर से संपर्क करें। कभी-कभी होने वाले घुटनों के दर्द का सही इलाज कराएं क्योंकि ऐसा न करने से दर्द गंभीर भी हो सकता है।

जोड़ों के दर्द का घरेलू उपचार

लहसुन के सेवन से जोड़ों के दर्द में काफी आराम मिलता है। विशेषज्ञ भी मानते हैं कि प्याज और लहसुन में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो जोड़ों के दर्द में फायदेमंद होते हैं। इनके नियमित सेवन से जोड़ों के दर्द की शिकायत होने का खतरा काफी कम हो जाता है। विटामिन ई जोड़ों के दर्द के लिए बहुत फायदेमंद होता है। खासतौर पर बादाम में पाया जाने वाला ओमेगा 3 फैटी एसिड सूजन और गठिया के लक्षणों को कम करने में मददगार होता है।

बादाम के अलावा मछली और मूंगफली में भी पर्याप्त मात्रा में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है। पपीते में बड़ी मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। विटामिन सी न केवल इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाता है और ये जोड़ों की सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है। एक गि‍लास पानी में एप्पल साइडर विनिगर मिलाकर पीने से जोड़ों के दर्द में फायदा मिलता है। इसके अलावा ब्रोकली खाने से भी गठिया में आराम मिलता है। ब्रोकली में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो जोड़ों की सेहत लंबे समय तक बरकरार रखते हैं।

Home / Health / सर्दी में ऊत्तकों के फैलाव से बढ़ती है जोड़ों की परेशानी, जानें इसके बारे में

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो