दुमका

Independence Day 2020: रिहर्सल परेड से पहले कांस्टेबल निकलीं Corona पॉजिटिव, मचा हड़कंप

Independence Day 2020: सभी त्योहारों को प्रभावित करने के बाद इसका साया स्वतंत्रता दिवस आयोजन पर भी पड़ता दिखाई दे रहा है (Constable Found Corona Positive During Rehearsal Parade In Dhanbad) (Jharkhand News) (Dhanbad News) (Dumka News) (Independence Day) (15 August)…
 

दुमकाAug 14, 2020 / 02:57 pm

Prateek

Independence Day 2020: रिहर्सल परेड से पहले कांस्टेबल निकलीं Corona पॉजिटिव, मचा हड़कंप

(दुमका,धनबाद): Coronavirus के भारत में दस्तक देने के बाद आने वाले सभी त्योहारों को प्रभावित करने के बाद इसका साया स्वतंत्रता दिवस आयोजन पर भी पड़ता दिखाई दे रहा है। यहां स्वतंत्रता दिवस पर होने वाली परेड के अभ्यास के दौरान ही उसमें भाग ले रही एक महिला कांस्टेबल के कोरोना वायरस से पॉजिटिव होने की सूचना प्राप्त हुई। इसके बाद हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें: Independence Day: 15 अगस्त को देशवासियों को बड़ा तोहफा देंगे PM Modi, हर नागरिक को होगा फायदा

यह मामला झारखंड के धनबाद जिले का है। जिला प्रशासन ने मुख्य कार्यक्रम से एक दिन पूर्व पूर्वाभ्यास परेड का आयोजन किया था। फुल ड्रेस रिहर्सल परेड में जिला बल का महिला प्लाटून हर बार हिस्सा लेती है। टुकड़ी की सभी महिला कांस्टेबल लाइन में खड़ी थीं। प्रभारी एसएसपी के आने का इंतजार किया जा रहा था। तभी संबंधित कांस्टेबल के मोबाइल पर कोरोना पॉजिटिव होने का मैसेज आया। इससे वह घबरा गई और रोने लगीं।

यह भी पढ़ें
August 15 से पहले Jammu-Kashmir में पुलिस पार्टी पर Terrorist Attack, 2 जवान शहीद

कांस्टेबल को परिवार की चिंता सताने लगी। वह कहने लगी कि अब क्या होगा? मेरे बच्चे भी हैं। वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों ने उसे ढांढस बंधाया। इसके बाद उसे कोविड अस्पताल में भर्ती होने का परामर्श दिया गया। वह तुरंत परेड छोड़कर चली गई।

यह भी पढ़ें
Atal Pension Yojana : रोजाना 7 रुपए की बचत से महीने में पा सकते हैं 5 हजार तक पेंशन, जानें कैसे करें आवेदन

उक्त कांस्टेबल के जाने के बाद रिहर्सल परेड का आयोजन किया गया। अधिकारियों का कहना है कि महिला के संपर्क में आने वाले लोगों की भी जांच होगी। इसके लिए चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए गए है।

यह भी पढ़ें: Independence Day 2020: स्वतंत्रता दिवस मनाने में जोश रखें हाई, जरूर बरतें ये सावधानियां

गौरतलब है कि स्वतंत्रा दिवस पर होने वाले कार्यक्रम का आयोजन भी कोरोना वायरस की वजह से बेहद फीका फीका हो रहा है। जनता में आजादी के दिन को लेकर उत्साह है पर कोरोना की वजह से सब बेबस है।

ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

Hindi News / Dumka / Independence Day 2020: रिहर्सल परेड से पहले कांस्टेबल निकलीं Corona पॉजिटिव, मचा हड़कंप

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.