कौन कर सकता आवेदन
अटल पेंशन योजना का लाभ कोई भी शख्स ले सकता है। इसके लिए उसकी उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। इस स्कीम के तहत कम से कम 20 साल के लिए निवेश करना होगा। स्कीम में शामिल होने के लिए सेविंग बैंक अकाउंट, आधार और एक्टिव मोबाइल नंबर का होना जरूरी है। इस योजना के तहत लाभार्थी को 5 व 10 हजार रुपए महीना पेंशन मिलती है। आप अपने अनुसार निवेश का प्लान चुन सकते हैं।