1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Independence Day 2020: स्वतंत्रता दिवस मनाने में जोश रखें हाई, जरूर बरतें ये सावधानियां

Independence Day 2020 पूरा देश 15 अगस्त को मनाएगा 74वां स्वतंत्रता दिवस जश्न-ए-आजादी में जोश और जज्बा रखें हाई लेकिन कुछ सावधानियां जरूर बरतें Corona संकट के बीच सख्ती से करें Guideline का पालन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 14 Aug 2020, 1:27 PM IST

Independence Day 2020

स्वतंत्रता दिवस मनाते वक्त बरतें जरूरी सावधानियां

नई दिल्ली। पूरा देश एक बार फिर जश्न-ए-आजादी की दहलीज पर खड़ा है। 15 अगस्त 2020 ( 15 August ) को देश अपना 74वां स्वतंत्रता दिवस ( Independence Day 2020 )मनाएगा। लेकिन हर बार की तरह इस बार हालात कुछ अलग हैं। वजह है वैश्विक महामारी कोरोना वायरस ( Coronavirus in india )। कोरोना काल के चलते स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनेगा तो जरूर लेकिन कुछ सावधानियों के साथ। इन सावधानियों ( Precaution ) के जरिए अपने अपने कल को सुरक्षित रखेंगे।

इस स्वतंत्रता दिवस गृह मंत्रालय ( Home Ministry ) की ओर से बकायदा गाइडलाइन ( Guideline ) भी जारी की गई है। ताकि कोरोना काल में किसी भी तरह की लापरवाही हमारे के लिए कोई मुश्किल खड़ी ना कर दे। तो आईए जानते हैं कि इस बार 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर कौनसी सावधानियां बरतना जरूरी है।

आजादी के जश्न के बीच तिरंगा मास्क को लेकर गर्माई राजनीति, जानें कांग्रेस ने पीएम मोदी से क्या कर डाली मांग

अंग्रेज नहीं चलते अपनी चाल तो 15 अगस्त की जगह इस तारीख को देश मना रहा होता आजादी का जश्न

जश्न-ए-आजादी में बरतें ये सावधानियां
स्वतंत्रता दिवस मनाते समय कुछ सावधानियां बरतना काफी आवश्यक है। इसके तहत जो सबसे ज्यादा जरूरी सावधानी है वो ये कि किसी भी जगह पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना बहुत आवश्यक है। कोरोना काल में दो गज की दूरी हमें काफी मुश्किलों से बचा सकती है।

- मास्क पहनकर ही कोई कार्यक्रम में हिस्सा लें। जहां शामिल हो रहे हैं ध्यान रखें कि वहां सभी ने मास्क लगाया हो।

- इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान सही तरीके से सैनिटाइजेशन की व्यवस्था होना चाहिए।

- ज्यादा भीड़ वाले कार्यक्रम करने से बचा जाए।

- कमजोर व्यक्तियों पर विशेष ध्यान दिया जाए।

- डिजिटल युग में हो सके तो आजादी का जश्न भी वर्चुअली ही मनाया जाए। तकनीक का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल हो।

- बड़े पैमाने पर लोगों तक इन कार्यक्रमों को पहुंचाने के लिए इवेंट web-cast किए जा सकते हैं।

राज्य स्तर पर भी जारी की गई गाइडलाइ
कोरोना संकट के बीच राज्य स्तर पर भी गाइडलाइन जारी की गई हैं। यहां पर भी समारोह छोटे स्तर पर रखने की बात कही गई है। यानी ज्यादा भीड़भाड़ नहीं होनी चाहिए। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और मास्क पहनना अनिवार्य होगा। इन्हीं बातों का जिला स्तर, तहसील स्तर और ग्राम पंचायत के स्तर पर खयाल रखना होगा।

डिजिटल कार्यक्रमों पर जोर
आजादी का जश्न मनाने के लिए सरकार ने डिजिटल कार्यक्रमों पर जोर देने को कहा है। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कविता, कहानी, क्विज, डिबेट कंपिटिशन कराए जा सकते हैं। वेबिनार का भी आयोजन कर स्वतंत्रता दिवस मनाया जा सकता है।