(दुमका,जामताड़ा): Coronavirus का कहर किसी से छिपा नहीं है। दिन बढ़ने के साथ ही संक्रमितों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। इससे बचने के एहतियाती उपायों में मास्क, ग्लब्स, हैंड सैनिटाइजर, साफ-सफाई, सोशल डिस्टेंसिंग शामिल है। लेकिन इन सभी में से हैंड सैनिटाइजर के खिलाफ अब फतवा जारी हो गया है।