scriptझारखंड के किसानों का दूसरा दल 28 अक्टूबर को जाएगा इजरायल | Jharkhand farmers' second team will go israel on October 28 | Patrika News
दुमका

झारखंड के किसानों का दूसरा दल 28 अक्टूबर को जाएगा इजरायल

राज्य सरकार किसानों को नयी तकनीक की जानकारी लेने इजराइल भेज रही है…

दुमकाOct 16, 2018 / 02:13 pm

Prateek

(रांची,दुमका): राज्य के किसनों का दूसरा दल 28 अक्तूबर को इजराइल जाएगा। इस दल में बतीस किसान और कृषि विभाग के छह अधिकारी शामिल होंगे। इस दल का नेतृत्व दुमका के उपायुक्त मुकेश कुमार करेंगे। यह दल दो नवंबर को रांची लौट जायेगा। कृषि विभाग की ओर से किसानों को इजराइल भेजने की औपचारिकताएं पूरी की जा रही है। राज्य सरकार किसानों को नयी तकनीक की जानकारी लेने इजराइल भेज रही है।


पहले भी किसानों का एक दल गया था इजरायल

इससे पहले 26 किसानों का एक दल अगस्त महीने के अंतिम सप्ताह में इजरायल दौरे पर गया था। इस यात्रा का उद्देय किसानों की आय वृद्धि और वहां जाकर उन्नत तकनीक से किसानों को अवगत कराना है। झारखंड से भी क्षेत्रफल में छोटा देश होते हुए भी इजरायल अपने .षि पैदावार के बल पर राष्ट्रीय प्रति व्यक्ति आय में भारत से भी आगे हैं। इजरायल न सिर्फ खेती नहीं बल्कि मत्स्य पालन, पशुपालन, बागवानी आदि में भी आगे है।


पिछले दौरे से किसानों को मिली यह जानकारियां

पहले चरण में इजरायल यात्रा से लौटे किसानों ने बताया कि वहां से वापस लौटने से कई अच्छे अनुभव प्राप्त हुए, इसका फायदा लेकर कृषि के क्षेत्र में पूरे देश में सबसे आगे ले जाएंगे। किसानों के दल चार दिवसीय इजरायल यात्रा के दौरान वहां डेयरी फार्म, फलों और सब्जियों के पैदावार, ड्रिप इर्रिगेशन का कार्य को देखा तथा वहां के किसानों से बातचीत कर उन्नत तकनीक का अध्ययन किया, साथ ही उनके अनुभवों को और अपने अनुभवों को साझा किया। पिछले दौरे में किसानों के साथ कृषि निदेशक रमेश घोलप, हजारीबाग के उपायुक्त वि शंकर शुक्ला, गढ़वा की उपायुक्त नेहा अरोड़ा, हॉर्टिकल्चर निदेशक विजय सिंह, संयुक्त निदेशक कृषि डॉ सुभाष सिंह भी साथ में इजरायल गए थे।

Home / Dumka / झारखंड के किसानों का दूसरा दल 28 अक्टूबर को जाएगा इजरायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो