8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीईओ ने किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित 15 कार्मिकों को दिया नोटिस और वीडीओ को किया निलंबित

Rajasthan News : जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गितेश श्रीमालवीय ने पंचायत समिति झौंथरी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पंचायत समिति झौंथरी के उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

डूंगरपुर

•

image

Omprakash Dhaka

•

Updated: 27 Jan 2024, 12:40 PM IST

ceo.jpg

Dungarpur News : जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गितेश श्रीमालवीय ने पंचायत समिति झौंथरी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पंचायत समिति झौंथरी के उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया गया। उपस्थिति पंजिका के अवलोकन पर पाया कि 15 कार्मिकों के अनुपस्थित होने पर विकास अधिकारी पंचायत समिति झौंथरी को 17 सी.सी.ए. अन्तर्गत नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कार्यालय के विभिन्न अनुभागों के निरीक्षण के दौरान पाया कि महात्मा गांधी नरेगा योजना अन्तर्गत प्रपत्र-6 के आधार पर मस्टररोल जारी करने की प्रक्रिया के बारे में एमआईएस मैनेजर से अभिलेख चाहे गए तो प्रपत्र-6 में रोजगार चाहने वाले दिनों की संख्या व अवधि, बैक आदि का विवरण भी अंकित नहीं है एवं न ही सरंपच, ग्राम विकास अधिकारी, वार्ड पंच, रोजगार सहायक, कनिष्ठ लिपिक के हस्ताक्षर पाए गए।

यह भी मिली कमियां
निरीक्षण में पंचायत समिति में शेडो केशबुक, मस्टररोल ट्रेकिंग रजिस्टर, मस्टररोल इश्यू रजिस्टर, सामग्री मद व्यय कन्ट्रोल रजिस्टर संधारित नहीं होना पाया गया है। महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत अधिकारियों के द्वारा किए गए निरीक्षण के निरीक्षण प्रपत्र भी नहीं पाए गए। उक्त रिकार्ड संधारित करने के लिए विकास अधिकारी को निर्देश दिए गए। पंचायत अनुभाग एवं पेंशन अनुभाग में अभिलेख संधारण व्यवस्थित नहीं पाया गया। केश अनुभाग में केशबुक एवं वाउचर्स का मिलान नहीं पाया गया।

यह भी पढ़ें : शहीद गोविन्दसिंह की सैन्य सम्मान से अंत्येष्टि, पिता व पत्नी ने नम आंखों से दी विदाई

ग्राम विकास अधिकारियों को किया निलंबित
आधार बेस पेमेन्ट सिस्टम में न्यूनतम प्रगति वाली पंचायत समिति सीमलवाडा की ग्राम पंचायत चाडौली, पंचायत समिति झौंथरी की ग्राम पंचायत भीण्डा एवं पंचायत समिति साबला की ग्राम पंचायत रींछा के ग्राम विकास अधिकारियों को निलम्बित करने एवं मुख्यालय जिला परिषद करने के संबंधित विकास अधिकारी, पंचायत समिति द्वारा आदेश जारी किए गए। ग्राम पंचायत पोहरी खातुरात में नरेगा कार्य बिलपन तालाब की उपनहर को पक्का बनाने के कार्य का निरीक्षण किया। कार्य की गुणवत्ता सुधारने एवं 31 मार्च 2024 से पूर्व कार्य को पूर्ण कराने के निर्देश दिए। धनजी भाई के निजी खेत पर एसएफसी मद से हैडपम्प वैधन की जांच कराकर विकास अधिकारी, पंचायत समिति झौंथरी को रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिए।